पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले, अब तक 2,632 की मौत

dd

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 51,735 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन दूसरी तरफ सबसे बुरी तरह प्रभावित दो राज्यों- पंजाब और सिंध में रोगियों की संख्या 50-50 हजार के पार चली गयी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गये जिनकी संख्या 6,825 है जिसके बाद देश में रोगियों की संख्या 1,39,230 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत के मामले बढ़कर 2,632 पहुंच गये हैं। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,825 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है जो अब तक का एक दिन में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है। कुल मामलों की संख्या 1,39,230 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 51,735 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन दूसरी तरफ सबसे बुरी तरह प्रभावित दो राज्यों- पंजाब और सिंध में रोगियों की संख्या 50-50 हजार के पार चली गयी है।

इसे भी पढ़ें: PCB ने इंग्लैंड जाने को लेकर अंतिम फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया: सरफराज

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 52,601 रोगी, सिंध में 51,518, खैबर पख्तूनख्वा में 17,450, बलूचिस्तान में 8,028, इस्लामाबाद में 7,934, गिलगित बाल्टिस्तान में 1,095 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 604 मामले सामने आए हैं। देशभर में अब तक 8,68,565 नमूनों की जांच संक्रमण के लिए की जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 29,546 नमूनों की जांच की गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़