यात्रा वीजा पर आये पाकिस्तानी ने यूएई में अपने पूर्व बहनोई की हत्या की

pakistanis-who-came-to-visit-on-the-visa-killed-their-former-brother-in-law-in-uae
[email protected] । Mar 7 2019 2:25PM

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने बहनोई की इसलिए हत्या करने के वास्ते पाकिस्तान से यूएई आया था क्योंकि उसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था। खबर में कहा गया है कि पीड़ित की पहचान एमजेड बतायी गई है।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पुलिस ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपने उस पूर्व बहनोई की हत्या करने के वास्ते एक यात्रा वीजा पर देश आया था जिसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार अजमान पुलिस ने कहा कि उसने 36 वर्षीय संदिग्ध को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया जब वह हत्या के बाद यूएई से फरार होने वाला था।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पर्यटन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने बहनोई की इसलिए हत्या करने के वास्ते पाकिस्तान से यूएई आया था क्योंकि उसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था। खबर में कहा गया है कि पीड़ित की पहचान एमजेड बतायी गई है। उसने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले संदिग्ध का नाम लिया। संदिग्ध ने 43 वर्षीय व्यक्ति पर धारदार हथियार से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत मोहन अधिकारी का हुआ निधन

All the updates here:

अन्य न्यूज़