ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोगों ने प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

people-in-australia-and-new-zealand-paid-homage-to-those-killed-in-world-war-i
[email protected] । Nov 11 2018 12:35PM

प्रथम विश्वयुद्ध खत्म होने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजन हो रहे हैं जहां बड़ी संख्या में लोग शांति के नारे लगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने इस विश्वयुद्ध में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिडनी। प्रथम विश्वयुद्ध खत्म होने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजन हो रहे हैं जहां बड़ी संख्या में लोग शांति के नारे लगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने इस विश्वयुद्ध में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने युद्ध की विभिषिका और उत्तरी फ्रांस के फ्रोमेल्स के उस दृश्य का जिक्र किया जहां युद्धक्षेत्र में शव बिखरे पड़े थे। उन्होंने केनबरा में ‘रिमेंबरेंस डे’ पर एकत्रित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे भविष्य के लिए उन्होंने अपना वर्तमान कुर्बान कर दिया।

जो अपने घरों को लौट आए हम उनके साथ खड़े हैं।’’ ऑस्टेलिया और न्यूजीलैंड आर्मी कॉर्प (एएनजेडएसी) के 10,000 से अधिक सैनिक तुर्की प्रायद्वीप में गलीपोली अभियान में मारे गए थे। हालांकि, यह अभियान अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने में नाकाम रहा था लेकिन इससे दोनों देशों के बीच साहस और मित्रता की शुरूआत हुई। वहीं न्यूजीलैंड में रविवार को सुबह ग्यारह बजे दो मिनट का मौन रखकर इस दिन को याद किया गया। प्रधानमंत्री जैसिन्डा आर्डर्न ने वेलिंग्टन में नेशनल वार मेमोरियल में लोगों को संबोधित किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़