Thailand : जहाज में लगी भीषण आग से बचने के लिए समुद्र में कूदे लोग,सभी 108 यात्री सुरक्षित

massive fire on the ship
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाला जहाज थाईलैंड के तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाला था कि तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। मैत्री प्रोमजम्पा ने बताया कि उन्होंने पहले धुंआ और पांच मिनट से भी कम समय में आग लगते हुए देखी और तभी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अलार्म बजा दिया।

बैंकॉक। थाईलैंड की खाड़ी में बृहस्पतिवार तड़के एक जहाज में लगी भीषण आग से बचने के लिए घबराए यात्री समुद्र में कूद गए। हालांकि सभी 108 लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाला जहाज थाईलैंड के तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाला था कि तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। 

मैत्री प्रोमजम्पा ने बताया कि उन्होंने पहले धुंआ और पांच मिनट से भी कम समय में आग लगते हुए देखी और तभी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अलार्म बजा दिया। उन्होंने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया, हम बमुश्किल से ही जीवनरक्षक जैकेट प्राप्त कर सके। अफरा-तफरी मच गयी। लोग चिल्ला रहे थे, मेरे भी आंसू आ गये। सूरत थानी अधिकारियों ने फेसबुक पर बताया कि जहाज पर सवार 108 लोगों में से 97 यात्री थे। 

प्रांत के जन संपर्क विभाग ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग लाइफ जैकेट पहनकर जहाज के केबिन से तेजी से बाहर निकल रहे हैं। जहाज पर काला धुआं फैलते हुए देखा जा सकता है। बाद में जहाज से आग की लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। आग जहाज के इंजन में लगी थी। इसके कारण की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़