PM Modi-Putin Conversation: G20 बैठक से ठीक पहले पुतिन से PM मोदी की फोन पर हुई बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi-Putin
Creative Common
अभिनय आकाश । Aug 28 2023 7:44PM

रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह बातचीत पिछले हफ्ते आई उन खबरों के बाद हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आ सकेंगे। पुतिन ने कहा कि 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

इसे भी पढ़ें: हम एकमात्र देश हैं जो भारत के साथ...रूसी राजदूत Denis Alipov ने द‍िया बड़ा बयान

रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह बातचीत पिछले हफ्ते आई उन खबरों के बाद हुई जिसमें संकेत दिया गया था कि रूसी राष्ट्रपति सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे और क्रेमलिन ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनका व्यस्त कार्यक्रम है और मुख्य फोकस अभी भी यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पर है।

इसे भी पढ़ें: भारत मेजबान, G20 देश मेहमान, फिर आखिर सबसे करीबी दोस्त रूस ने क्यों किया किनारा? समिट के लिए नहीं आएंगे पुतिन

जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। यह शिखर सम्मेलन भारत में विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। भारत यूक्रेन विवाद को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर देता रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़