''ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर’ समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, रूस स्वागत करने के लिए उत्सुक

pm-modi-to-attend-great-patriotic-war-ceremony-russia-eager-to-welcome
[email protected] । Oct 23 2019 12:05PM

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बबुस्किन यहां ‘मोदी 2.0: डिप्लोमेसी फॉर ए न्यू इंडिया’ नामक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

नयी दिल्ली। रूस मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्को में स्वागत करने के लिए उत्सुक है, जो ‘‘ग्रेट पैट्रियॉटिक वॉर’’ की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उस युद्ध में फासीवादी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत हुई थी। उस युद्ध का द्वितीय विश्वयुद्ध को खत्म करने में प्रमुख योगदान था।

इसे भी पढ़ें: तुलसी गबार्ड ने पलटवार करते हुए हिलेरी क्लिंटन को बताया युद्ध भड़काने वाली रानी

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बबुस्किन यहां ‘मोदी 2.0: डिप्लोमेसी फॉर ए न्यू इंडिया’ नामक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षगांठ के कार्यक्रम का आयोजन मास्को के ऐतिहासिक रेड स्क्वायर में होगा और प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम मॉस्को के रेड स्क्वायर में 9 मई को समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़