प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने न्यू रॉयल बेबी का नाम रखा ''आर्ची हैरिसन''

prince-harry-and-megan-merkel-announced-the-name-of-their-child-archie

शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की।

लंदन। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने बुधवार को अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की। आर्ची राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में सातवें नंबर हैं। क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें: प्रिंस विलियम ने न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर ‘‘हर प्रकार के चरमपंथ’’ को हराने की अपील की

शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं। मेगन ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़