Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

एसोसिएटेड प्रेस के पूर्व फोटो पत्रकार स्लावा साल वेडर का 22 अगस्त को कैलिफोर्निया स्थित अपने आवास पर देहांत हो गया। वह वियतनाम युद्ध के बंदी रहे अमेरिकी वायुसेना अधिकारी के परिवार से मिलन की मशहूर तस्वीर ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ खींचने के लिए जाने जाते थे। इस ऐतिहासिक तस्वीर के लिए उन्हें 1974 में फीचर फोटोग्राफी श्रेणी में पुलित्जर सम्मान मिला था।

पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर स्लावा साल वेडर का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह उस ऐतिहासिक तस्वीर के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे, जिसमें वियतनाम के युद्धबंदी शिविर में पांच साल बिताने के बाद अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट एल. स्टर्म अपने परिवार से खुशी से मिलते नजर आए थे। वेडर के परिवार ने बुधवार को बताया कि ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के सेवानिवृत्त फोटो पत्रकार का निधन 22 अगस्त को कैलिफोर्निया के एल डोराडो काउंटी स्थित उनके घर में हुआ।

अपना 100वां जन्मदिन मनाने से महज आठ दिन पहले उनका निधन हो गया। मार्च 1973 में वियतनाम से युद्धबंदियों के लौटने के दौरान वेडर को ट्रैविस एयर फोर्स बेस भेजा गया था। वहां उन्होंने स्टर्म के चार बच्चों को अपने पिता की ओर दौड़ते देखा और उस भावुक क्षण को कैमरे में कैद कर लिया।

उन्होंने इस तस्वीर को ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ नाम दिया, जिसने 1974 में फीचर फोटोग्राफी का पुलित्जर पुरस्कार जीता।

All the updates here:

अन्य न्यूज़