क्वीन एलिजाबेथ की अंतिम विदाई, 125 सिनेमा हॉल में लाइव प्रसारण

Queen Elizabeth
ANI
अभिनय आकाश । Sep 19 2022 4:33PM

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए कई देशों के राजनीतिक प्रमुखों से लेकर शाही परिवार के अलग-अलग सदस्यों और दुनिया भर के गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे।

यूनाइटेड किंगडम की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को सोमवार को उनके राजकीय अंतिम संस्कार के लिए लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे ले जाया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए कई देशों के राजनीतिक प्रमुखों से लेकर शाही परिवार के अलग-अलग सदस्यों और दुनिया भर के गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे। 1965 में विंस्टन चर्चिल के बाद ब्रिटेन में महारानी का अंतिम संस्कार पहला राजकीय अंतिम संस्कार है।

इसे भी पढ़ें: 500 वीआईपी होंगे शामिल, 8 KM लंबी लाइन, आज क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार

राजकीय अंतिम संस्कार का अर्थ है कि यूके सरकार ने आधिकारिक तौर पर अंतिम संस्कार के दिन को बैंक अवकाश घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचीं और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की। लंदन में महारानी एलिजाबेथ II को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा ब्रिटेन उमड़ पड़ा है। यहां आम जिंदगी पूरी तरह से थम गई है।

इसे भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी

पार्लियामेंट क्वायर से विक्टोरिया स्ट्रीट तक जहां तक देखों वहां लोग नजर आ रहे हैं। ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी की आखिरी झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। वहीं, दुनियाभर से  2000 वीवीआईपी महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। देशभर के 125 सिनेमा हॉल में महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्या मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूँ? आपको क्या चाहिए?" और फिर भी, "सुनिश्चित करें कि आप वही करते हैं जो आप करने वाले हैं," बिडेन ने कहा कि उसने उसे उसकी माँ की याद दिला दी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़