भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता पर कुरैशी का बयान, इससे पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा

pakistan

कुरैशी ने संसद में यह टिप्पणी की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यूएनएससी में भारत की सदस्यता पर उन्हें बयान देना चाहिए।

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पांच अस्थायी सीटों के लिए चुनाव के एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि 15 सदस्यीय परिषद में भारत को अस्थायी सीट मिलना ‘नियमित प्रक्रिया’ है और इससे पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर जुड़ने वाला है। इसके लिए बुधवार को चुनाव होगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को बताया आतंकवाद का केंद्र, धार्मिक अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना बंद करने को कहा

भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवार है। समूह से एकमात्र सीट के लिए अकेले उम्मीदवार होने के नाते भारत को जीत मिलने वाली है। कुरैशी ने संसद में यह टिप्पणी की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यूएनएससी में भारत की सदस्यता पर उन्हें बयान देना चाहिए। आसिफ की टिप्पणी पर कुरैशी ने कहा कि भारत को स्थायी सीट मिलने को लेकर उन्होंने बात नहीं की थी, लेकिन अस्थायी सीट के लिए चुनाव हो रहा है, जो कि ‘नियमित प्रक्रिया’ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़