तनाव बढ़ने के हो सकते हैं गंभीर नतीजे, भारत-पाक को संयम बरतना चाहिए: EU

rising-tensions-can-lead-to-serious-consequences-says-european-union
[email protected] । Feb 28 2019 10:09AM

यूरोपीय संघ आयोग की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी ने एक बयान में कहा कि पुलवामा में हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास तनाव बढ़ने से पिछले दिनों में सैन्य दृष्टि से माहौल भड़का है।

नयी दिल्ली। यूरोपीय संघ (ईयू) ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराने का दोनों देशों और वृहत क्षेत्र के लिए खतरनाक परिणाम हो सकता है और दोनों को अत्यधिक संयम बरतना चाहिए। यूरोपीय संघ आयोग की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी ने एक बयान में कहा कि पुलवामा में हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास तनाव बढ़ने से पिछले दिनों में सैन्य दृष्टि से माहौल भड़का है। इसकी वजह से दोनों देशों और वृहत क्षेत्र के लिए गंभीर और खतरनाक नतीजे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फातिमा भुट्टो की पाक से अपील, बोलीं- भारतीय पायलट को जल्द रिहा करें

मोघेरिनी विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए ईयू की शीर्ष प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ को उम्मीद है कि दोनों देश अत्यधिक संयम बरतेंगे और आगे किसी भी उकसावे से बचेंगे। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने के लिए राजनीतिक स्तर पर राजनयिक संपर्क बहाल किए जाने और दोनों पक्षों की ओर से तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़