Russia ने यूक्रेनी सेना से जुड़े समूह पर घुसपैठ का आरोप लगाया

Ukrainian military
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने समूह से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और इसे रूस के खिलाफ गुस्साए रूसियों का विद्रोह करार दिया। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना से जुड़े लड़ाकों ने सोमवार को सीमा पर हमला किया और इस दौरान एक छोटे शहर में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने समूह से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और इसे रूस के खिलाफ गुस्साए रूसियों का विद्रोह करार दिया। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। यूक्रेन से सटे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों से जुड़ा एक समूह दोनों देशों की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर अंदर ग्रेवोरोन शहर में दाखिल हुआ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शहर पर भी तोपों से हमला किया है।

ग्लैडकोव ने कहा कि हमले में तीन लोग घायल हुए हैं और तीन मकान तथा एक प्रशासनिक इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन यूक्रेनी सैन्य खुफिया अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यूक्रेन के लड़ाकों ने यह हमला किया है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया कि ग्रेवोरोन में हुई घुसपैठ के लिए वे रूसी नागरिक जिम्मेदार हैं, जो रूस में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। यूक्रेन के खुफिया अधिकारी एंड्री चेर्नियाक ने कहा कि हमले के पीछे खुद को रूसी स्वयंसेवी कोर और “रूस की स्वतंत्रता” सेना कहने वाले समूहों से जुड़े रूसी नागरिकों का हाथ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़