कीव पर कब्जे के लिए बढ़ रहा रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला, यूक्रेन को भरोसा, महादेव लगाएंगे बेड़ा पार!

Ukraine
अभिनय आकाश । Mar 1 2022 1:10PM

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भरोसा जताया है कि रूस और यूक्रेन के संकट को भगवान महादेव संभाल सकते हैं। पोलिखा ने आज महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव से सभी को प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन को भूल नहीं सकते हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है।  यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से बेहद बड़ा सैन्य काफिला भेजा गया है। रूस का 64 किलोमीटर लंबा काफिला कीव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा को भी ये विश्वास है कि अब महादेव ही कुछ कर सकते हैं। जिस तरह से पूरी दुनिया महायुद्ध के कगार पर है। यूक्रेन में लोग मारे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग काल के गाल में समाते जा रहे हैं। ऐसे में महाकाल ही अब रक्षा कर सकते हैं। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने लोगों से अपील की है कि महाशिवरात्रि के मौके पर सभी मिलकर महादेव से शांति के लिए प्रार्थना करें। 

महादेव ही रोक सकते हैं महायुद्ध 

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भरोसा जताया है कि रूस और यूक्रेन के संकट को भगवान महादेव संभाल सकते हैं। पोलिखा ने आज महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव से सभी को प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन को भूल नहीं सकते हैं। आज महाशिवरात्रि है। महादेव सबकी रक्षा करें। सब मिलकर भगवान महादेव से प्रार्थना करें कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाए।  

इसे भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन का युद्ध हुआ और भीषण, क्लस्टर और वैक्यूम बमों का हो रहा इस्तेमाल! कहा जाता है फॉदर ऑफ ऑल बम

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा- बहुत हो गया 

यूएनजीए की आपात बैठक में महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने युद्ध रोकने के हर संभव उपाय करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि हम एक ऐसे गंभीर क्षेत्रीय संकट का सामना कर रहे हैं, जिसके हम सभी पर संभावित विनाशकारी प्रभाव होंगे। गुटेरेस ने आगे कहा कि बढ़ती हिंसा के परिणामस्वरूप नागरिकों की मौत हो रही है। बहुत हो गया, सैनिकों को बैरकों में वापस जाने की जरूरत है। नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़