Russia में सैन्य परिवहन विमान क्रैश, सभी 19 सवारों की गई जान

रूस के पश्चिमी साइबेरिया में मंगलवार को एक एएन-12 सैन्य परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्राथमिक जांच में विमान के उपकरणों में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है। वायुसेना के विशेषज्ञ इस पूरे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
रूस का एक सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में विमान के उपकरणों में खराबी आने की बात सामने आई है।
‘एएन-12’ विमान मॉस्को से करीब 3,000 किलोमीटर पूर्व में केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मंत्रालय ने बताया कि चालक दल के सदस्यों समेत उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। वायुसेना के विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
आमतौर पर ‘एएन-12’ विमान के चालक दल में छह सदस्य होते हैं। ‘एएन-12’ सोवियत संघ में निर्मित चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक के उत्तरार्ध से किया जा रहा है। इस मॉडल के 1,000 से अधिक विमान बनाए गए थे और इनमें से कुछ अब भी रूस तथा अन्य देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
अन्य न्यूज़













