Tinder App पर रूसी सैनिक कर रहे नंगी तस्वीरें शेयर, यूक्रेन की महिलाओं को कर रहे आकर्षित

जब से रूसी सैनिकों ने डेटिंग शुरू की है तब से टिंडर की यूक्रेनी महिलाएं अलर्ट पर हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव की लड़कियां अपने आपोक बचाने के लिए टिंडर में कीव की जगह अपने एड्रेस पर खार्किव डाल रही है जिससे वह कुछ हद तक सुरक्षित रह पाएगी।
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। आज युद्ध का 67वां दिन है लेकिन राजधानी कीव पर रूसी आक्रमण खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग अपने आपको बचाने के लिए भाग रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए रूसी सैनिकों का डर सताए जा रहा है। डेटिंग ऐप टिंडर में रूसी सैनिक अब यूक्रेन की महिलाओं से दोस्ती करना चाहते है। स्थानीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन की महिलाएं खुद को रूसी सैनिकों से बचाने के लिए अपने टिंडर ऐप पर से एड्रेस बदल रही हैं। लेकिन यह कहा नहीं जा सकता कि इससे खतरा कितना कम होगा क्योंकि चारों तरफ दुश्मन के खेमे की फौज है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के शहरों में 12 घंटे तक बिजली गुल, 48 डिग्री को पार करते तापमान से Heatwave का प्रकोप भी फुल
जब से रूसी सैनिकों ने डेटिंग शुरू की है तब से टिंडर की यूक्रेनी महिलाएं अलर्ट पर हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव की लड़कियां अपने आपको बचाने के लिए टिंडर में कीव की जगह अपने एड्रेस पर खार्किव डाल रही है जिससे वह कुछ हद तक सुरक्षित रह पाएगी। बताया जा रहा है कि लड़कियां टिंडर की सेटिंग में जाकर लोकेशन भी बदल रही हैं।यूक्रेनी वीडियो निर्माता दासा सिनलेनिकोवा ने मीडिया को बताया कि, मैं वास्तव में कीव का निवासी हूं,लेकिन अब मैंने पता बदल दिया है। क्योंकि, मैंने देखा कि टिंडर रूसी सैनिकों से भरा हुआ है।"
इसे भी पढ़ें: 73 साल में पहली बार चीन में मई दिवस नहीं मनाया गया, 26 शहरों में जारी है लॉकडाउन
रूसी सैनिक सैन्य पोशाक में महिलाओं के साथ डेटिंग करने की इच्छा जता रहे हैं।दासा ने कहा कि एक रूसी सैनिक हाथ में पिस्टल लिए अश्लील इशारे में बिस्तर पर लेटा हुआ था। कई लोग नंगी तस्वीरों के साथ लड़कियों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।खबर है कि रूसी सेना ने न केवल मिसाइल हमले किए हैं, बल्कि साइबर हमले भी किए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस स्थिति में, यूक्रेनी प्रशासन ने देश के सभी नागरिकों को मोबाइल फोन का उपयोग बंद करने के लिए कहा है।
अन्य न्यूज़












