उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज

landslide in Pakistan
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण यह भूस्खलन हुआ। खान ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जीवित लोगों को तलाश करने में स्वयंसेवक भी मदद कर रहे हैं।

पेशावर। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सीमावर्ती शहर तोरखम के समीप एक प्रमुख राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज हो गए तथा कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस तथा बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इशरत खान ने बताया कि कई दमकलकर्मी और बचावकर्ता अफगानिस्तान सीमा के समीप हुए भूस्खलन से प्रभावित ट्रक चालकों और अन्य लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Putin ने यूक्रेन के कब्जाए गए क्षेत्र में रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण यह भूस्खलन हुआ। खान ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जीवित लोगों को तलाश करने में स्वयंसेवक भी मदद कर रहे हैं। तोरखम सीमा क्रॉसिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का एक प्रमुख मार्ग है जहां भूस्खलनों से अक्सर राजमार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध होती रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़