America के California में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की हुई मौत

firing
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । Jan 22 2023 3:22PM

अमेरिका के कैलीफॉर्निया में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में लगभग 16 लोगों को गोली लगी है। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 16 लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक घटना कैलिफोर्निया मोंटेरे पार्क में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मोंटेरे पार्क में चीन के नव वर्ष के दौरान एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान शनिवार यानी 21 जनवरी की रात 10 बजे अंधाधुंध फायरिंग की गई। माना जा रहा है कि फायरिंग में लगभग 16 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

इससे पहले 16 जनवरी को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी। इस हादसे में एक मां और उसके छह महीने के बच्चे की मौत हुई थी। पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलींग बताया था। वहीं कैलिफोर्निया में चीनी नव वर्ष मनाए जाने के दौरान हुई घटना के पीछे फायरिंग करने वाले कौन लोग हैं या इसके पीछे का मकसद अब तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़