यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप

Europe
Social Media
अभिनय आकाश । Nov 16 2026 1:11PM

यूरोप और अमेरिका द्वारा भारत के खिलाफ बयानबाजी के बीच उनकी अपनी सुरक्षा व्यवस्था लाचार दिख रही है। आतंकी हमलों के खतरे से निपटने के लिए जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देश क्रिसमस बाजारों में कंक्रीट के भारी ब्लॉक लगा रहे हैं। खुद घुसपैठ की मार झेलने के बावजूद ये देश भारत को नसीहत देने में जुटे हैं।

अमेरिका और यूरोप को लगातार अपने कर्मों की सजा मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद यह सुधर नहीं रहे। यह देश अभी भी भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे। एक तरफ अमेरिका में काम करने वाले फर्जी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत को तोड़ने का ऐलान करने वाले शरजील इमाम को हीरो बताने की कोशिश की है। तो वहीं दूसरी तरफ इटली के एक वामपंथी और बेरोजगार विपक्षी नेता जियाकोमो  फिलिबेक ने भारत में घुसकर पीएम मोदी को भला-बुरा कहा। बहुत छोड़ गया छोड़। राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं ने तालियां बजाई। राहुल गांधी अब इटली से नेताओं को बुलाकर पीएम मोदी का अपमान करवा रहे हैं। मगर अमेरिका और यूरोपीय देशों की हैसियत और औकात इन पत्थरों ने बता दी है। दरअसल दावों के मुताबिक यूरोप के कई देशों में क्रिसमस बाजारों को चारों तरफ से कंक्रीट के इन बड़े-बड़े पत्थरों से घेर दिया गया है। यूरोप के कई देशों खासकर जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्वीडन और ब्रिटेन के क्रिसमस बाजारों के चारों ओर भारी कंक्रीट के ब्लॉक और स्टील के खंभे लगाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य किसी भी संदिग्ध वाहन या ट्रक को भीड़ में घुसने से रोकना है। 

इसे भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!


सीधे-सीधे बताएं तो यह देश अपने ही लोगों को आतंकी हमले से बचाने के लिए क्रिसमस बाजारों को कंक्रीट के पत्थरों से घेर रहे हैं। मजे की बात देखिए कि यही देश भारत को नसीहत देते हैं कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भारत को कोई एक्शन नहीं लेना चाहिए। इन लोगों ने अपने देश में घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। उसका नतीजा है कि अपने ही देश के लोगों को बचाने के लिए इन्हें बड़े-बड़े कंक्रीट के पत्थर लगाने पड़ रहे हैं। आपको याद दिला दें कि दिसंबर 2016 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक हमलावर ने ट्रक को क्रिसमस बाजार की भीड़ में घुसा दिया था। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में जर्मनी के मैकडेबर्ग शहर के क्रिसमस बाजार में भी एक कार सवार अपनी गाड़ी को लेकर घुस गया। इस हमले में भी कई लोगों की जान गई थी। तभी से कई यूरोपीय देश क्रिसमस मार्केट के चारों तरफ पत्थर लगा देते हैं। लेकिन यह अपने देश में घुसपैठियों को आने से नहीं रोकते। 

इसे भी पढ़ें: यूरोप का 'अरबीकरण' क्या है? इससे यूरोपीय देशों में बेचैनी क्यों है? इसके कारण और निवारण को समझिए


सबसे शर्मनाक बात यह है कि त्योहारों का माहौल खराब ना हो इसके लिए यह देश इन कंक्रीट ब्लॉक्स को क्रिसमस गिफ्ट या रंग बिरंगे खिलौनों जैसा पेंट कर देते हैं ताकि वहां के लोग और बच्चे इन कंक्रीट ब्लॉक्स को देखकर डरे नहीं। सोचिए इससे बड़ी बुद्दिली क्या हो सकती है? आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन कड़े इंतजामों पर लाखों यूरो खर्च होते हैं। जिसका बोझ स्थानीय प्रशासन और दुकानदारों पर ही पड़ता है। बढ़ती सुरक्षा लागत के कारण कुछ छोटे शहरों में पारंपरिक क्रिसमस बाजार बंद तक हो गए हैं। यह लोग अपने देश को तो सुधार नहीं पाए, लेकिन अब भारत में आकर इन्होंने पीएम मोदी को गाली देनी शुरू कर दी है। यह लोग अब शजील इमाम को हीरो बता रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़