बलूचिस्तान में गायक की गोली मारकर हत्या, पाकिस्तानी सेना पर लगे आरोप

पाकिस्तान में गायक की गोली मारकर हत्या कर दी है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश के अशांत दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत शहर में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई। मारे गए गायक हनीफ चमरोक, महिला अधिकार कार्यकर्ता तैय्यबा बलूच के पिता हैं।
क्वेटा। पाकिस्तान में मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने एक लोकप्रिय स्थानीय गायक और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के पिता की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश के अशांत दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत शहर में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई। मारे गए गायक हनीफ चमरोक, महिला अधिकार कार्यकर्ता तैय्यबा बलूच के पिता हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप और बाइडेन के बीच 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द
बलूच पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की मुखर आलोचक रही है, जो अक्सर बलूचिस्तान में आतंकवादियों से कथित संबंधों को लेकर संदिग्धों को हिरासत में लेते रहते हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख रोशन अली ने कहा कि हत्या के मकसद का तुरंत पता नहीं चल सका है और किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। गोली चलाने के बाद बंदूकधारी फरार हो गये।
अन्य न्यूज़













