चीन में टावर ढहने के मामले में छह को हिरासत में लिया गया

[email protected] । Nov 30 2016 11:15AM

चीनी अधिकारियों ने एक बिजली संयंत्र के कूलिंग टावर के ढहने के मामले की जांच के सिलसिले में छह और लोगों को हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में 74 कर्मियों की मौत हो गई थी।

बीजिंग। चीनी अधिकारियों ने एक बिजली संयंत्र के कूलिंग टावर के ढहने के मामले की जांच के सिलसिले में छह और लोगों को हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में 74 कर्मियों की मौत हो गई थी। जियांग्शी में टावर का निर्माण कर रही इंजीनियरिंग फर्म के अध्यक्ष और परियोजना के इंजीनियरिंग निदेशक समेत नौ लोग पहले से ही हिरासत में हैं।

सरकारी मीडिया के मुताबिक मंगलवार को छह लागों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उनकी पहचान या उनके पदों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए छह लोगों में दो व्यक्तियों पर ‘‘घटिया उत्पाद बेचने’’ का आरोप है लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे उत्पाद कौन से हैं। हिरासत में लिए गए 15 लोगों के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़