पाक अंतरिक्ष यात्री ने की शांति की अपील, कहा- भारत-पाक करें एक-दूसरे पर भरोसा

space-diplomacy-can-pave-way-for-indo-pak-peace-says-namira-salim
[email protected] । Sep 18 2019 12:13PM

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में तनाव के बीच सलीम ने कहा कि अंतरिक्ष खोज के युग में भारत और पाकिस्तान के नेताओं को उनका संदेश है कि क्षेत्र के विवादित मुद्दों के शांतिपूर्ण हल तलाशने के लिए दोनों देश शांति और भरोसे के लिए जगह बनाएं।

दुबई। पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने कहा है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र को नवोन्मेषी अंतरिक्ष कूटनीति से फायदा हो सकता है। वह पिछले हफ्ते चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देकर सुर्खियों में आ गई थीं। सलीम ने कहा कि अंतरिक्ष के जरिए हम राजनीति से ऊपर उठ सकते हैं जहां सभी सरहदें और सीमाएं विलीन हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन PoK पर आगे बढ़ रही सरकार, पाकिस्तान की थम रही सांस

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में तनाव के बीच सलीम ने कहा कि अंतरिक्ष खोज के युग में भारत और पाकिस्तान के नेताओं को उनका संदेश है कि क्षेत्र के विवादित मुद्दों के शांतिपूर्ण हल तलाशने के लिए दोनों देश शांति और भरोसे के लिए जगह बनाएं।

सलीम ‘स्पेस ट्रस्ट’ की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं। यह एक गैर लाभकारी संस्था है। उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष का व्यावसायीकरण करने का समर्थन करती हैं जो सभी क्षेत्रों के लिए अंतरिक्ष के दरवाजे खोले और उनका मानना है कि अंतरिक्ष अब विश्व नेताओं तथा राजनीतिक नेताओं के लिए खुला है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़