श्रीलंका में लग रहा चीनी टीका, ड्रैगन ने कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म की पांच लाख खुराक की दान

china

चीन ने श्रीलंका को दूसरी बार कोविड-19 टीके की खुराक दान कीं है।पड़ोसी देश भारत श्रीलंका को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक वादे के अनुसार मुहैया नहीं करा पाया है, जिसके कारण देश टीकों की गंभीर कमी से जूझ रहा है।

कोलंबो। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकों की गंभीर कमी से जूझ रहे श्रीलंका को चीन ने सिनोफार्म टीके की पांच लाख खुराक दान की हैं। ये खुराक बुधवार तड़के पहुंचीं। चीन ने श्रीलंका को कोरोना वायरस टीके की खुराक दूसरी बार दान की हैं। इससे पहले चीन ने श्रीलंका को छह लाख खुराक दी थीं।

इसे भी पढ़ें: इजराइल और फलस्तीन के खूनी संघर्ष के बाद अमेरिका बना दुख का साथी!

पड़ोसी देश भारत श्रीलंका को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक वादे के अनुसार मुहैया नहीं करा पाया है, जिसके कारण देश टीकों की गंभीर कमी से जूझ रहा है। सरकार ने मंगलवार को चीन से सिनोफार्म की एक करोड़ 40 लाख खुराक खरीदने पर सहमति जताई थी। श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,172 मामले सामने आए हैं और 1,243 लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़