Sri Lanka: हाथी को जलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

elephant
ANI

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोगों को हाथी के पैर में चोट लगने के बाद उस पर जलती हुई मशालों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। हाथी बुरी तरह झुलस गया था और वन्यजीव अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी थी।

श्रीलंकाई पुलिस ने एक जंगली हाथी को जलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 42, 48 और 50 वर्ष की आयु के संदिग्धों को उत्तर-मध्य जिले अनुराधापुरा से हिरासत में लिया गया और मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोगों को हाथी के पैर में चोट लगने के बाद उस पर जलती हुई मशालों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। हाथी बुरी तरह झुलस गया था और वन्यजीव अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़