Sweden School में तलवार से हमला, 17 वर्षीय छात्रा की मौत और तीन घायल

मध्य स्वीडन के फागरस्टा स्थित ब्रिनेल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा के दौरान 18 वर्षीय युवक द्वारा किए गए तलवार हमले में 17 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना में घायल 12 और 17 वर्ष के दो अन्य लड़कों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मध्य स्वीडन के एक स्कूल में हुए जानलेवा तलवार हमले में 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में फागरस्टा के ब्रिनेल स्कूल में शुक्रवार को कक्षाएं चलने के दौरान 18 साल के एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया।
इस हमले में एक छात्रा की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच हत्या और हत्या की कोशिश के तौर पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई कारण नहीं दिखता, जिससे लगे कि इसमें और भी लोग शामिल थे।
स्वीडन की समाचार एजेंसी टीटी की खबर के अनुसार, वास्टमानलैंड काउंटी (जहां यह शहर स्थित है) ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लड़कों की उम्र 12 और 17 साल है। अठारह साल से कम उम्र के एक तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि हमलावर के मकसद के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
अन्य न्यूज़













