Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा! Donald Trump ने Iran को दी 6 अप्रैल तक की मोहलत

Iran US War
AI Generated

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को दी गई समयसीमा बढ़ा दी है, लेकिन क्षेत्र में सैन्य तनाव चरम पर है, क्योंकि अमेरिका और इजराइल ने सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। यह घटनाक्रम ईरान द्वारा जलडमरूमध्य पर नियंत्रण मजबूत करने और खाड़ी में मिसाइल हमलों के बीच एक बड़े संघर्ष की आशंका को उजागर करता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी को फिलहाल रोकेंगे।

यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब युद्धविराम वार्ता को लेकर दोनों देश गतिरोध की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं तथा उन्होंने अपने-अपने रुख कड़े कर लिए। इस बीच, अमेरिका के हजारों और सैनिक इस क्षेत्र के करीब पहुंच गए हैं वहीं इजराइल ने ईरान समर्थित उग्रवादी समूह हिज्बुल्ला से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में और सैनिक भेजे हैं तथा ईरान ने महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

इजराइल में सायरन बजने लगे, जिससे ईरान की ओर से मिसाइलों की बौछार की चेतावनी मिली और खाड़ी देशों ने मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए। ईरान की राजधानी और अन्य शहरों में हमले हुए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़