हजारों मछलियों की मौत के बाद येलोस्टोन नदी बंद की गई

[email protected] । Aug 20 2016 11:13AM

परजीवी के प्रसार को रोकने के लिए मोंटाना वन्यजीव अधिकारियों ने 183 मील में फैली येलोस्टोन रिवर और सैकड़ों मील में फैले अन्य जलमार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

बिलिंग्स। मछली पकड़ने, राफ्टिंग और अन्य गतिविधियों के अलावा परजीवी के प्रसार को रोकने के लिए मोंटाना वन्यजीव अधिकारियों ने 183 मील में फैली येलोस्टोन रिवर और सैकड़ों मील में फैले अन्य जलमार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि परजीवी के कारण सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई थी। मछली पकड़ने वाले गाइड और नदी के किनारे कारोबार करने वाले राफ्टिंग संचालकों ने शुक्रवार को कहा कि यह कदम इलाके में उनके उद्योग को खत्म कर देगा, जो अधिकतर गर्मी के मौसम पर निर्भर करता है।

मोंटाना फिश, वाइल्डलाइफ एंड पार्क्स के अधिकारियों के मुताबिक, नदी की स्थिति में सुधार न होने पर बंद की अवधि को कुछ माह के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें येलोस्टोन समेत बोल्डर, शिल्ड्स और स्टिलवॉटर नदी शामिल हैं जो सैकड़ों मील में फैले जलमार्ग से जुड़ती हैं। वाइल्डलाइफ एंड पार्क्‍स के प्रवक्ता एंड्रेआ जोंस ने कहा, ''यहां बहुत बड़े स्तर पर मछलियां मारी गई हैं। हमने मोंटाना में ऐसा पहले नहीं देखा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़