युद्ध से जूझ रहे Ukraine में पर्यटकों का आना नहीं थमा

Ukraine
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

सोशल मीडिया पर कई लोगों के पोस्ट दिख जाएंगे लेकिन आम तौर पर सबकी शुरुआत होती है, ‘‘मैं यूक्रेन में एक कार्यकर्ता के तौर पर सहायता करना चाहता/चाहती हूं।’’

युद्ध कुछ विशेष पर्यटकों को आकर्षित करता है जैसा कि यूक्रेन में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मुद्दों के अलावा इसके वैधानिक और नैतिक प्रभाव जटिल हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों के पोस्ट दिख जाएंगे लेकिन आम तौर पर सबकी शुरुआत होती है, ‘‘मैं यूक्रेन में एक कार्यकर्ता के तौर पर सहायता करना चाहता/चाहती हूं।’’ चिकित्सकों, पूर्व सैनिकों, ट्रक ड्राइवरों, कॉलेज छात्रों और अनगिनत ऐसे लोगों के सवाल हैं। कुछ लोगों के पास हथियार हैं तो अधिकतर के पास नहीं हैं। लेकिन इन सबका एक ही लक्ष्य है : यूक्रेन जाना और युद्ध का हिस्सा बनना।

अमेरिकी राज्य मोंटाना से एक मंच ‘‘वॉलंटियर्स फ्रॉम यूक्रेन’’ के एक वीडियो के अनुसार, मोंटाना अब युद्धग्रस्त क्षेत्र से महिलाओं और बच्चों को निकालने में मदद कर रहा है। लॉस एंजिलिस से एक अन्य महिला और पेशे से नर्स दो बच्चों की मां अग्रिम मोर्चे के घायलों की मदद कर रही हैं। वहीं, एक बुजुर्ग महिला अमेरिका में अपना सबकुछ छोड़ कर अब युद्ध प्रभावित पशुओं को बचाने में मदद कर रही हैं। युद्ध क्षेत्र की यात्रा का विचार अत्यंत उत्साही लग सकता है लेकिन 12 महीने पहले जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तब से एक समूह उभर कर सामने आया है जो युद्ध क्षेत्र का अनुभव करना चाहता है।

यूक्रेन का पर्यटन उद्योग अभी कोविड-19 महामारी से उबर ही रहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध की घोषणा कर दी। देश की राजधानी कीव से लेकर हर जगह मिसाइल हमले हो रहे हैं। लेकिन जोखिम के बावजूद पर्यटन बढ़ा है। हाल में यूक्रेन की यात्रा करने वाले पर्यटकों ने कीव को अमूमन शांत बताया। अनुकूल विनिमय दरों से सेवाएं सस्ती हो गई हैं और अधिकतर बैंक, अस्पताल, फार्मेसी, दुकानें और रेस्टोरेंट सामान्य तरीके से संचालित हो रहे हैं।

हालांकि, गोली लगने, धमाकों का शिकार होने, घायल होने, संक्रमित या युद्ध में फंसने का भी जोखिम है। इन जोखिमों के बावजूद यूक्रेन में विदेशियों के आने में कोई कमी नहीं हुई है। इन युद्ध पर्यटकों में से कुछ ने इसकी कीमत भी चुकाई है। ऑस्ट्रेलिया के सेज ओडोनेल क्रिसमस से पहले युद्ध के शिकार बन गए थे। पूर्व सैनिक ओडोनेल यूक्रेन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे थे। इस युद्ध में मारे गए वह चौथे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे। कुल मिलाकर 112 विदेशी नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं जबकि कई को रूसियों ने बंदी बना लिया है। युद्ध पर्यटन कोई नयी घटना नहीं है। ऐतिहासिक स्रोत वाटरलू की लड़ाई में और अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान बैटल ऑफ बुल रन जैसी ऐतिहासिक लड़ाइयों में पर्यटकों की उपस्थिति का हवाला देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़