World Politics में हलचल! ईरान संकट के बीच ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, 40 मिनट हुई चर्चा

Trump
AI Image
अभिनय आकाश । Apr 14 2026 8:12PM

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट लंबी फोन वार्ता हुई, जो दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी और आगामी समझौतों का संकेत देती है। इस बातचीत से भारत-अमेरिका संबंधों में ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और यह फोन कॉल 40 मिनट से अधिक समय तक चली। इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बातचीत थी। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली फोन कॉल भी थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत में किन विषयों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: योगी को देखने दौड़ पड़ा पूरा बंगाल, इन 5 बयानों ने पलट दिया पूरा चुनाव

वार्ता का विवरण साझा करते हुए गोर ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं। आगे की बातचीत का विवरण तुरंत सामने नहीं आया, लेकिन लगभग 40 मिनट की अवधि से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़