दक्षिण हैती में भूकंप के दो झटके; दो लोगों के मरने की सूचना; मची अफरा-तफरी

earthqauje

दक्षिण हैती में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:16 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। उसके करीब एक घंटे बाद 5.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

पोर्ट ऑ प्रिंस। दक्षिणी-पश्चिमी हैती में सोमवार को आए भूकंप के दो झटकों से दो लोगों की मौत हो गई और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भूकंप के झटकों के कारण लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई और स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें: क्या चीन और ताइवान के बीच हालात खराब होते जा रहे हैं, दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो क्या होगा?

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:16 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। उसके करीब एक घंटे बाद 5.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंप का केन्द्र हैती के दक्षिणी प्रायद्वीप में राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस के पश्चिम में था। सर्वेक्षण के अनुसार, दोनों का केन्द्र करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। हैती की सिविल सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और दो अन्य घायल हुए हैं वहीं कम से कम 35 मकान क्षतिग्रस्त हुए हें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़