कनाडा में हिमस्खलन के शिकार हुए दो लोगों के शव बरामद

[email protected] । Mar 18 2017 12:05PM

कनाडा के अलबर्टा में हिमस्खलन की चपेट में आये दो अमेरिकी नागरिकों के शव बरामद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों अमेरिकी नागरिक बोस्टन क्षेत्र से थे।

लेक लुईस। कनाडा के अलबर्टा में हिमस्खलन की चपेट में आये दो अमेरिकी नागरिकों के शव बरामद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों अमेरिकी नागरिक बोस्टन क्षेत्र से थे। मंगलवार को ब्रिटिश कोलंबिया के फील्ड स्थित अपने होटल में ‘चेकआउट’ के लिये नहीं आने पर 32 वर्षीय महिला एवं पुरूष दोनों अमेरिकी नागरिकों को मृत मान लिया गया था। उनका वाहन बैन्फ नेशनल पार्क में हाईवे 93 पर खड़ा मिला था और उनके ट्रैक्स हिमस्खलन के मलबे के पास मिले थे।

‘रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस’ ने एक बयान में कहा, ‘‘वाहन एवं पार्किंग वाले स्थान पर बर्फ की परत से यह संकेत मिला कि कार को वहां कुछ देर के लिये खड़ा किया गया था।’’ विजिटर सेफ्टी के विशेषज्ञ पहाड़ की ऊंचाई तक गये और इलाके की छानबीन की। काफी प्रयास के बाद दोनों के शव बरामद हो गए। अधिकारियों को आशंका है कि गत सप्ताहांत किसी समय दोनों नागरिकों की मौत हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़