अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल

 firing incident in Florida

फेसबुक पर गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। गोली चलने की 12 से ज्यादा बार आवाजें सुनायी दी। इस दौरान कई अधिकारी सादी वर्दी में एक गाड़ी पर गोली चला रहे थे ।

सेंट पीटर्सबर्ग। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए। सेंट पीटर्सबर्ग पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी की घटना बुधवार दोपहर में हुई। टंपा बे टाइम्स’ अखबार के मुताबिक घायल अधिकारी को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने घायल हुए दूसरे व्यक्ति के बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया। गोलीबारी की यह घटना क्यों हुई, पुलिस ने इस बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की संसद में होगी गांधी और मार्टिन लूथर विधेयक पर चर्चा, जानिए इस विधेयक के बारे में

फेसबुक पर गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। गोली चलने की 12 से ज्यादा बार आवाजें सुनायी दी। इस दौरान कई अधिकारी सादी वर्दी में एक गाड़ी पर गोली चला रहे थे । इस गाड़ी को कई अन्य गाड़ियों ने घेर रखा था, इसमें पुलिस की भी गाड़ियां थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़