रूस समर्थक इलाकों पर हमला कर रहा है यूक्रेन: रूस ने लगाया आरोप

Russia
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से बुधवार को कहा कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में शांति का उल्लंघन करने वालों के प्रति नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने दुनिया के देशों से आग्रह किया कि वे यूक्रेन के पूर्वी अलगाववादी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा जारी हिंसा और ‘‘घोर नरसंहार’’ को रोकने में मदद करें।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से बुधवार को कहा कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में शांति का उल्लंघन करने वालों के प्रति नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लुहान्स्क और दोनेत्स्क से हजारों लोगों का रूस आना दर्शाता है कि यूक्रेन उन लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करता है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़