यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से युद्ध न करने का आग्रह किया

Zelensky
Zelensky Twitter

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार देर रात रूसी में दिए अपने वीडियो संबोधन में रूसी सैनिकों से यूक्रेन में युद्ध न लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अधिकारी भी जानते थे कि यूक्रेन युद्ध में हजारों रूसी सैनिक मारे जा सकते हैं।

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार देर रात रूसी में दिए अपने वीडियो संबोधन में रूसी सैनिकों से यूक्रेन में युद्ध न लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अधिकारी भी जानते थे कि यूक्रेन युद्ध में हजारों रूसी सैनिक मारे जा सकते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध के शुरुआती हफ्तों में नष्ट होने वाली अपनी सैन्य टुकड़ियों में नए जवानों की भर्ती कर रहा है, जिन्हें ‘जंग लड़ने का अनुभव और प्रेरणा बेहद कम है’, ताकि इन टुकड़ियों को युद्ध में दोबारा उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि रूस के कमांडर पूरी तरह से समझते हैं कि आने वाले सप्ताह में हजारों सैनिक मारे जाएंगे और हजारों अन्य घायल होंगे।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाने का आह्वान किया

जेलेंस्की ने कहा, “रूसी कमांडर अपने सैनिकों से झूठ बोल रहे हैं कि युद्ध लड़ने से इनकार करने पर उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा सकती है। वे उन्हें नहीं बता रहे हैं कि रूसी सेना शवों के भंडारण के लिए अतिरिक्त रेफ्रिजरेटर ट्रक की व्यवस्था कर रही है। वे उन्हें रूसी सैन्य अधिकारियों द्वारा भविष्य में होने वाले नुकसान को लेकर किए गए आकलन के बारे में नहीं बता रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “हर रूसी सैनिक अभी भी अपनी जान बचा सकता है। आपके लिए हमारी भूमि पर आकर अपनी जान कुर्बान करने से बेहतर है कि आप रूस में रहकर जीवित रहें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़