संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने वैश्विक आतंकवाद का खतरा मंडराने को लेकर जताई चिंता

United Nations

अफगानिस्तान से आतंकवादियों के बाहर पांव पसारने, साथ ही कुछ अफ्रीकी देशों में आतंकवाद के चौंकाने वाले प्रसार ने प्रदर्शित किया है कि किस तरह से आतंकवादी सत्ता में पैदा हुए शून्य का दोहन कर रहे हैं और कमजोर देशों में तख्तापलट कर रहे हैं। ’’

संयुक्त राष्ट्र|  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से आतंकवादियों के फैलाव से यह प्रदर्शित होता है कि किस कदर वे सत्ता में पैदा हुए शून्य का दोहन कर रहे हैं और कमजोर देशों में तख्तापलट कर रहे हैं। उन्होंने विश्व पर मंडरा रहे वैश्विक आतंकवाद के खतरे पर चिंता प्रकट करते हुए यह बात कही।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में गुतारेस ने कहा कि निरंतर बढ़ते एवं गहराते भू-राजनीतिक विभाजन के चलते विश्व दुर्भाग्य से कहीं अधिक जटिल और खतरनाक स्थिति में चला गया है।यह संकट का प्रसार कर रहा है और विश्व पर वैश्विक आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया में दाइश मानव ढाल के रूप में बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है। अलकायदा और उससे संबद्ध समूह नुकसान पहुंचाने के लिए फिर से शक्ति जुटा रहे हैं।

अफगानिस्तान से आतंकवादियों के बाहर पांव पसारने, साथ ही कुछ अफ्रीकी देशों में आतंकवाद के चौंकाने वाले प्रसार ने प्रदर्शित किया है कि किस तरह से आतंकवादी सत्ता में पैदा हुए शून्य का दोहन कर रहे हैं और कमजोर देशों में तख्तापलट कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘चरमपंथ और आतंकवाद वहां फल-फूल रहा है जहां गरीबी, भुखमरी, असमानता और अन्याय है। सतत विकास लक्ष्य हमारा सबसे बड़ा एहतियाती उपाय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़