रूस ने किया यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला, अमेरिका ने यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का लगाया आरोप

अमेरिका, उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है।हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक प्रशिक्षण सुविधा केंद्र में आग लगाने के लिए यूक्रेन का एक समूह जिम्मेदार था।
संयुक्त राष्ट्र।अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और लाखों यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का आरोप लगाया है। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक प्रशिक्षण सुविधा केंद्र में आग लगाने के लिए यूक्रेन का एक समूह जिम्मेदार था। जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास आग लगने की तस्वीरें आने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें: बाइडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है
आईएईए के महानिदेशक मारियानो ग्रॉसी के मुताबिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के नजदीक स्थित एक इमारत के पास यह हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि रूस की सेना जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण पाने के लिए उस ओर बढ़ रही है। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस पर ही परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले का आरोप लगाया है। सुरक्षा परिषद की यह आपातकालीन बैठक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे, आयरलैंड और अल्बानिया द्वारा बुलाई गई थी।
अन्य न्यूज़













