एक-एक कर जमा हो रहे ट्रंप के कट्टर दुश्मन, इधर खामनेई के अपने भरोसेमंद 'हार्ट सर्जन' का दिल्ली किस मिशन पर भेजा!

Khamenei
AI Image
अभिनय आकाश । Sep 11 2026 11:46AM

दिल का ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर आज पूरे ईरान की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा बन चुका है। और यही वजह है कि जब ईरान पर लगातार बाहरी दबाव बढ़ा तब खामने ने भी उन्हें सिस्टम का अहम हिस्सा माना।

इजराइल के हमले, अमेरिका का दबाव, आर्थिक संकट और पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसा माहौल। ऐसे समय में ईरान का एक चेहरा मसूद पेजिश्कियान का सबसे ज्यादा सामने आया। किया। लेकिन सवाल यह है आखिर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को उन्हीं पर इतना भरोसा क्यों था? और अब जब वो ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं तो क्या भारत और ईरान के रिश्तों में कोई बड़ा मोड़ आने वाला है? मसूद पेजेश्कियान आज सिर्फ ईरान के राष्ट्रपति नहीं बल्कि वो ऐसे नेता हैं जिन पर ईरान की सत्ता के सबसे कठिन दौर में सबसे ज्यादा भरोसा उन पर किया गया। दिलचस्प बात यह है कि वो कोई कट्टर मौलवी नहीं, कोई सेना के जनरल नहीं बल्कि एक हार्ट सर्जन है। दिल का ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर आज पूरे ईरान की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा बन चुका है। और यही वजह है कि जब ईरान पर लगातार बाहरी दबाव बढ़ा तब खामने ने भी उन्हें सिस्टम का अहम हिस्सा माना। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

अब वही मसूद पेजिश्कियान भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उससे पहले वो एसइओ समिट में भी दुनिया के बड़े नेताओं के साथ दिखाई दिए थे। यह सिर्फ एक विदेश दौरा नहीं बल्कि ईरान की नई कूटनीति का संदेश माना जा रहा है। मसूद फिजिशियान की कहानी राजनीति से नहीं अस्पताल से शुरू होती है। उनका जन्म साल 1954 में ईरान के महाबाद शहर में हुआ। उनके पिता अजर बैजानी मूल के थे और मां खुर्द समुदाय से। यानी ईरान के दो बड़े समुदायों से उनका ताल्लुक रहा है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की। फिर हार्ट सर्जन बने और ईरान इराक युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज किया। यही अनुभव उन्हें आम लोगों के बीच एक संवेदनशील और जमीनी नेता की पहचान देता है। बाद में वह स्वास्थ्य मंत्री बने। कई बार सांसद चुने गए और संसद के उपाध्यक्ष भी रहे। यानी उनका राजनीतिक सफर धीरे-धीरे बना अचानक से नहीं। लेकिन असली मोड़ आया साल 2024। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद ईरान में चुनाव हुए। उस चुनाव में मसूद पेजिश्कियान ने खुद को एक सुधारवादी यानी रिफॉर्मिस्ट नेता के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि ईरान को दुनिया से बातचीत करनी चाहिए। अर्थव्यवस्था सुधारनी चाहिए और लोगों की जिंदगी आसान बनानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दोस्ती रखोगे तो...भारत-ईरान को साथ देख बौखला उठा अमेरिका, दे डाली धमकी

दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि चीन, रूस, ईरान और भारत जैसे अलग-अलग हित वाले देश किस तरह से एक साझा एजेंडा बना पाते। पश्चिम एशिया का युद्ध, रूस, यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक भुगतान व्यवस्था जैसे मुद्दे जो एजेंडा है उस पर रहेंगे। यानी कि क्या कोई एक ऐसा प्लेटफार्म बनेगा जहां पर जो ब्रिक्स कंट्री है वो आपस में किस तरह से जो पेमेंट है इसको और ज्यादा बेहतर तरीके से करना है और क्या डीडोलराइजेशन की तरफ एक जो कदम है वो भी इसमें बढ़ेगा यह भी एक अहम मुद्दा रहने वाला है। इन सब माहौल में मसूद पेजिश्कियान की मौजूदगी ईरान का संदेश है कि वो खुद को अलग-थलग नहीं दिखाना चाहता इस पूरे वर्ल्ड ऑर्डर में बल्कि बड़े बहुपक्षीय मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ईरान की इकॉनमी है। वर्षों से लगे प्रतिबंधों ने महंगाई, बेरोजगारी और मुद्रा संकट ईरान के अंदर बढ़ा दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और विदेशी निवेश बढ़ाने की बात कही और साथ ही परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के रास्ते भी खुले रखने की इच्छा वह जता चुके। हालांकि सुरक्षा हालात ने कई कोशिशों को मुश्किल भी बना दिया। उनका संदेश साफ रहा। मजबूत सुरक्षा और मजबूत अर्थव्यवस्था दोनों साथ-साथ चलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सहयोग, समावेश और समाधान...BRICS में क्या खेला करने भारत आ रहे रूस, चीन और ईरान

एक तरफ रूस चीन जैसे साझेदार और दूसरी तरफ भारत और दूसरे ग्लोबल साउथ देश। मसूद फिजिशियान इन सबके बीच संतुलन एक बैलेंस बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि संकट के दौर में उनका खत और ज्यादा बड़ा हो गया है और अब दिल्ली में उनकी मौजूदगी सिर्फ एक फोटो ऑफ नहीं रहने वाली। अगर भारत और ईरान के बीच चाबहार ऊर्जा और व्यापार पर नई बातचीत आगे बढ़ती है तो इसका असर पूरे दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की राजनीति पर पड़ सकता है। यह भी संभव है। ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मसूद फिजिशियान की मुलाकात पर पूरी दुनिया भर की नजर इसलिए भी रहने वाली है क्योंकि यह दो ऐसे देशों की बातचीत होगी जो अलग-अलग वैश्विक गुटों के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़