हवाई हमले में यमन के दर्जनों विद्रोहियों की मौत: सऊदी अरब

यमन की राजधानी सना में सऊदी अरब नीत सैन्य गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में दो कमांडरों समेत कम से कम दर्जनों हूती विद्रोहियों की मौत हो गई।
दुबई। यमन की राजधानी सना में सऊदी अरब नीत सैन्य गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में दो कमांडरों समेत कम से कम दर्जनों हूती विद्रोहियों की मौत हो गई। सऊदी अरब के आधिकारिक टेलिविजन अल - इखबरिया ने आज बताया कि शुक्रवार शाम को सना में मारे गए 50 से ज्यादा हूती मिलिशिया विद्रोहियों में दो शीर्ष रैंक के विद्रोही भी शामिल थे। वहीं अल अरबिया टीवी ने बताया कि हूतियों की एक इमारत पर हुए हमले में कुल 38 विद्रोही मारे गए थे। हूतियों ने सना पर हवाई हमले की पुष्टि की लेकिन इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
अन्य न्यूज़














