होली के बाद ये 4 ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, ग्रहों के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Planet
Creative Commons licenses

मार्च के महीने में होली के बाद 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर से कई राशियों को शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे। बता दें कि मार्च महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

ज्योतिष ग्रह गोचरों को विशेष माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक ग्रह नक्षत्र समय-समय पर गोचर करते हैं। जिसका मानव जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का जब परिवर्तन होता है तो इसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के गोचर में मार्च का महीना अहम रहने वाला है। क्योंकि मार्च में 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बता दें कि मंगल ग्रह मिथुन राशि में तो वहीं शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं होली के बाद 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि और 16 मार्च को बुध ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियों पर इन ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जिससे यह राशियों के जातकों को धन लाभ और उन्नति के योग बन सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जिए हम आपको उन राशियों के बार में बतावने जा रहे हैं। 

वृष राशि

ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को मार्च का महीना लाभ और सुख प्रदान करने वाला महीना हो सकता है। इस राशि के जातक मार्च महीने में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अगर इस राशि के जातकों का धन अटका हुआ है, तो वह धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं इसके शुभता का अच्छे परिणाम पाने के लिए इन जातकों को उपाय के तौर पर हर शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी को खीर का भोग लगाना चाहिए

कर्क राशि

मार्च के महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। वहीं कर्क राशि के व्यापारियों को मार्च का महीना लाभ देने वाला होगा। इस समयावधि में दैनिक व्यापारियों को भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कर्क राशि के जातकों की इस महीने में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मादारी सौंपी जा सकती है। हर सोमवार को शिवजी को दूध में गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर राहु के साथ बनाएंगे युति, होली के बाद इन राशियों की खुलेगी किस्मत

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को मार्च का महीना काफी शुभता देने वाला है। इस दौरान इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के साथ पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। वहीं स्टूडेंट वर्ग को इन ग्रहों के गोचर से उच्च शिक्षा का अवसर मिलने की संभावना है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहने की संभावना है। कारोबारियो को लाभ मिलने के अलावा आय के अन्य स्त्रोत भी खुलेंगे। वहीं अगर आप शादी करने वाले हैं तो आपको जीवनसाथी मिल सकता है। हर शुक्रवार को ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। इस महीने मीन राशि में बुध और गुरु के योग से बुधादित्‍य योग बनेगा। बुधादित्‍य योग के प्रभाव का आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। काम धंधे से जुड़े लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं। हर गुरुवार को गाय को आटे की लोई में हल्‍दी, गुड़ और चने की दाल मिलाकर खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

मार्च के महीने में मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातकों में शौर्य और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आपके फैसले लेने की क्षमता में भी इजाफा होगा। इस दौरान करियर संबंधी लिए गए फैसले भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे। आपको मित्रों के जरिए कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको अंपने संपर्क सूत्रों का लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को हर बुधवार को गाय को पालक खिलाना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़