Sixth Sense: ये राशियां हैं रहस्यमय, आने वाले खतरों का संकेत पहले ही भांप लेती हैं!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष राशियों में भविष्य की घटनाओं को पहले से ही महसूस करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये अंतर्ज्ञानी लोग स्थिति और वातावरण की ऊर्जा को गहराई से समझकर आने वाली बातों का पूर्वाभास कर लेते हैं। मुख्य रूप से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातक इस संवेदनशील अंतर्ज्ञान के धनी माने जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया है ऐसी राशियों को विशेष क्षमता से जोड़ा गया है, जिन्हें पहले से ही आने वाले समय की आहट का महसूस हो जाता है। इन्हें अक्सर "इंट्यूटिव” यानी अंतर्ज्ञानी कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक इन राशियों के लोग स्थिति, व्यक्ति और वातावरण की ऊर्जा को गहराई से जान लेते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत पहले ही मिल जाता है। आइए आपको बातें इन 3 राशियों के बारे में-
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो मन, भावनाओं और संवेदनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण से लोग बेहद भावुक, कोमल और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। जल तत्व होने के कारण कर्क राशि के जातकों में गहरी भावनात्मक समझ होती है। ये लोग किसी भी व्यक्ति या स्थान की ऊर्जा को बहुत जल्दी फील कर लेते हैं। अक्सर इन्हें किसी स्पष्ट कारण के ही यह अंदाजा लग जाता है कि आगे क्या होने वाला है। इनकी यह विशेषता दूसरों से अलग बनाती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि को ज्योतिष में बेहद गहन और रहस्यमय प्रकृति वाली राशि माना जाता है। इस राशि से जुड़े लोग किसी भी विषय की गहराई तक पहुंचने की प्रवृत्ति रखते हैं और उनकी विश्लेषण क्षमता काफी प्रभावशाली होती है। इनके भीतर परिस्थितियों और लोगों को बारीकी से समझने की विशेष योग्यता पाई जाती है। मानसिक रूप से दृढ़ होने के साथ-साथ इनका अंतर्ज्ञान भी काफी प्रबल माना जाता है, जिससे ये कई बार आने वाली परिस्थितियों का पूर्वाभास कर लेते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातक अंतर्ज्ञान के मामले में सबसे आगे माना जाता है। यह भी जल तत्व की राशि है, इसलिए इसके जातक को भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। इतना ही नहीं, मीन राशि के लोग अपने आसपास के माहौल को गहराई से महसूस करते हैं और कई बार उन्हें आने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है। इनको कई बार लगता है कि जो घटना अभी हुई है, वो पहले भी घट चुकी है। यह उनकी गहरी मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव को दिखाता है।
अन्य न्यूज़















