Horoscope 16 January 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

16 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल यहाँ जानें! सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को विशेष लाभ, तरक्की और सुखद अनुभव मिलेंगे, वहीं अन्य को चुनौतियों और अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, व्यापार और रिश्तों में क्या बदलाव आएंगे? अपनी राशि का विस्तृत भविष्यफल और शुभ-अशुभ संकेत अभी पढ़ें।

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

सुख सुविधाओं के बावजूद मन में कसक रहेगी। विवेक से काम लें, अन्यथा हानि। स्वभाव सामान्य रखें। आपकी ईमानदारी की प्रशंसा होगी।

वृष

व्यापारिक साझेदारी में कड़ी नजर रखें। मन चिंताग्रस्त रहेगा। ज्ञान विज्ञान में रूचि, वैसे शुभशुभ दिन। रक्तचाप, मधुमेह रोगी सावधान रहें। 

मिथुन

अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चतर शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे। गृहकार्य और साजसज्जा की प्रशंसा होगी। सम्पर्क बढेंगे, प्रतिष्ठा भी देंगे।

कर्क

कार्य भार अधिक, थकान हो सकती है। यात्राओं से बचने में ही भलाई है। आप रचनात्मक और सकारात्मक रहेंगे। स्वभाव में उग्रता आएगी, संयम रखें।


सिंह

सोच विचार कर निर्णय ले, निर्णायक क्षण है। सभी बाधाएं दूर होगी- उत्साह से आगे बढ़ें। मनोकामनाएं पूरी होगी, चिंता न करें। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा।

कन्या

अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी, कानूनी उलझनें भी। समकक्ष लोगों से कड़ी चुनौती मिलेगी। प्रेम प्रसंग विवाह प्रस्ताव में बदलेगा। श्रेष्ठ लोगों से सुखद भविष्य का आश्वासन।

तुला

विदेशों से आयात-निर्यात करने पर लाभ उठाएंगे। प्रेम प्रसंग और विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। अपने दम पर ही कुछ नया कर दिखाएंगे। कारण-अकारण चिंता एवं परेशानी।

वृश्चिक 

अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता। विशेष लोगों से भेंट के लिए आना या जाना। सामाजिक कार्यों और समारोह में भाग ले सकते हैं। धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेगी।

धनु

लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है, विरोधी प्रस्ताव होंगे। अधिकारी से फटकार मिलेगी। 

मकर 

रहस्य पूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्तव्य की उपेक्षा से तनाव रहेगा। रोजगार तथा अन्य आर्थिक कार्यों में सफलता। घर परिवार में कष्ट और तनाव।

कुंभ

गुरुजनों के मार्गदर्शन में बढ़ें, लाभ होगा। पारिवारिक मंगल कार्य में भाग लेंगे। कार्यों में सफलता और उससे सम्मान। मनोरंजन में व्यस्तता और उपहारों की प्राप्ति।

मीन

धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अहं का त्याग करते हुए व्यवहार करें। मनोवांछित कार्य पूरे होंगे। दूसरों की सलाह पर चलेंगे तो हानि होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़