कैसा रहेगा सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का साल 2020

how-will-the-years-of-leo-virgo-libra-and-scorpio-be-2020
ऋषि तिवारी । Jan 16 2020 2:18PM

2020 का वार्षिक राशिफल इन राशियों में क्या प्रभाव डालता है। तो आइए हम जानते हैं कि 2020 में सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों वालों का कैसा भाग्य रहेगा।

हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया में केवल 12 ज्योतिष राशियां हैं। प्रत्येक व्यक्ति की राशि का निर्धारण उसके जन्म का समय, दिन, तारीख, ग्रह व नक्षत्रों के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक राशि का निर्माण चार तत्वों से होता है जैसे वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी। तो आइए हम जानते हैं कि 2020 में आपका कैसा भाग्य रहेगा।

सिंह राशिफल 2020:-

2020 के अनुसार सिंह राशि के लिए पूरा वर्ष मिलाजुला रहेगा क्योंकि उतार-चढ़ाव तो लगे रहते हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य है जो बुध, गुरु, शनि के योग से आपको पद प्रतिष्ठा में सम्मान प्रदान करेंगे। व्यापार व नौकरी में पूरे वर्ष लाभ के योग हैं। चंद्रमा भाग्य के सातवें स्थान पर है जिससे आपके जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। वाहन या कुछ नयी संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। सूर्य अपना योग शनि और केतु के साथ बना रहा है जिससे आप वाद-विवाद से बचें। पिता से आपसी मतभेद होने की संभावना है। जनवरी के अंत में आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मार्च में ब्रहस्पति आपके भाग्य के छठे स्थान पर प्रवेश करेगा जिससे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मई में शत्रु की साजिश का शिकार हो सकते हैं अतः सावधानी बरतें। सितंबर और अक्टूबर में धन योग-व्यापार में लाभ होगा। नवंबर दिसम्बर में सफलता के योग है।

इसे भी पढ़ें: कैसा रहेगा मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों का साल 2020

प्रेम और दांपत्य:- 

राशिफल 2020 में आपका भाग्य अच्छा रहेगा। भरपूर दांपत्य सुख योग है। आपसी मतभेद दूर होंगे। रिश्तो में मधुरता आएगी। आप अपने प्रेम को मजबूत बनाने का प्रयास करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। केतु पांचवें स्थान पर बैठेगा जिससे विवाह का योग बन सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है। बुध, शुक्र, शनि, केतु के प्रभाव से थोड़ा सा उतार-चढ़ाव या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कॅरियर राशिफल:-

2020 में आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा अतः परिश्रम करते रहिए सफलता अवश्य मिलेगी। यह वर्ष आप अपने आप को अच्छे से अच्छा साबित कर सकते हैं क्योंकि सभी ग्रहों का योग बहुत अच्छा बन रहा है। गुरु के साथ से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। शुक्र जो कर्म भाव के स्वामी हैं अतः शुक्र आपको पदोन्नति, वेतन में वृद्धि, मान सम्मान दिलाएगा। शनि और केतु के योग से थोड़ा सा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए 2020 पूर्ण रूप से अच्छा रहेगा बस आप मेहनत करते रहिए।


वित्तीय राशिफल:- 

बुध के आगमन से वित्तीय लेनदेन अच्छा रहेगा। धन लाभ योग हैं। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं। बुध कर्म का स्वामी है अतः कर्म करते रहिए बिगड़े हुए काम भी बनते नजर आएंगे। नई नौकरी का योग है जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशिफल 2020:-

2020 में कन्या के जातकों के लिए बहुत अच्छी खबर है कि पूरे वर्ष ग्रहों के योग से महायोग की युक्ति है जो पूरे वर्ष आपकी मेहनत के अनुसार आपको भरपूर लाभ प्रदान करेगा। इस राशि का स्वामी बुध है जो चौथे स्थान पर विराजमान है और गुरु, केतु, सूर्य और शनि के साथ योग से सम्मान मिल सकता है। जीवन में जो भी करना चाहते हैं उसके लिए आप अथक प्रयास करते रहिए सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग, माता-पिता का सहयोग आपके हौसलों को और बढ़ाएगा। नई नौकरी का भी योग बन रहा है। लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। किसी के बहकावे में ना आएं अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पति के योग से पुत्र सुख प्राप्त होगा। परिवार जनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अपने पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से थोड़ा मतभेद हो सकता है।

प्रेम और दांपत्य:-

प्रेम के स्वामी बृहस्पति शनि के साथ योग बना रहे हैं जिससे दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी अभी तक पिछले वर्ष जो भी परेशानी या आपसी मनमुटाव था, सभी से निजात प्राप्त होगी और रिश्तो में मधुरता आएगी। प्रेमी अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं अतः सफलता प्राप्त होगी। शहनाई गूंजने का संकेत हो रहा है। शुक्र प्रेम का स्वामी है जो भरपूर सहयोग देगा। असावधानी से थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अतः दिमाग से काम करें दिल से नहीं।


कॅरियर राशिफल:-

2020 के कन्या के जातको के लिए उन्नति का वर्ष साबित हो सकता है। व्यापार व बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का सम्मान मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी। बुध और बृहस्पति के योग से आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे अर्थात सफलता आपके कदम चूमेगी।

वित्तीय राशिफल:-

कन्या राशि के जातकों का वित्तीय वर्ष भी बहुत अच्छा रहेगा। मंगल, बुध और शुक्र से आप धन-धान्य से संपन्न होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सुख सुविधा में लाभ होगा, धन की कमी नहीं होगी। धन आने के मार्ग बनते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: यह है देश का पहला मंदिर जहां हैं दाढ़ी मूंछ वाले हनुमानजी

तुला राशिफल 2020:-

तुला राशिफल इस वर्ष 2020 में काफी अच्छी है। ग्रहों का योग बहुत अच्छा बन रहा है। सुख-सुविधा में कोई कमी नहीं होगी। परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो आपके भाग्य को चमका सकता है बशर्ते आप भरपूर मेहनत करते रहिए। नया वाहन खरीदने के आसार है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। सफलता की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवारजनों से लाभ मिलेगा। शनि कुंडली के पांचवे स्थान पर है जिससे संतान सुख प्राप्त हो सकता है। शनि के प्रभाव से धन प्राप्त हो सकता है। थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। और जून में विदेश घूमने जाना हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। सितंबर से राहु के प्रभाव से जो कार्य में अड़चनें पिछले वर्ष आई थीं इस वर्ष भी बनी रहेगी परंतु शनि के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। अंत में भाग्य आपका साथ देगा।

प्रेम और दांपत्य:-

2020 में जातकों का परिवारजनों या परिजनों निकट संबंधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत होगी। बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। छोटे भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। शनि कुंडली के पांचवे स्थान पर है जिससे संतान सुख की प्राप्ति होगी। मार्च के अंत में शनि और गुरु के योग से पारिवारिक खुशियां आ सकती हैं। पिछले वर्ष में जो रिश्तो में कड़वाहट थी वह सब दूर हो जायगी। नए रिश्तों का जन्म होगा।


वित्तीय राशिफल:-

वित्तीय राशिफल के अनुसार यह वर्ष कुछ मिलाजुला रहने वाला है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। धन खर्च अधिक हो सकता है अतः आवश्यकतानुसार ही खर्च करें। फिजूलखर्ची से बचें। शुक्र की उपस्थिति चौथे स्थान पर है जिससे सुख सुविधा में लाभ होगा। नौकरी व पैसे में लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

कॅरियर राशिफल:-

2020 में नई उपलब्धि प्राप्त के योग हैं। परेशानियों के बावजूद आपकी मेहनत से अपना भविष्य बनाने में सफल होंगे। पूरी एकाग्रता के साथ मेहनत करिए सफलता अवश्य प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य में चंद्रमा और शनि के विषयोग से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे इसका असर आपके कॅरियर पर पड़ सकता है इसलिए सावधानी से कार्य करिए। मई-जून में मान सम्मान में भी हानि हो सकती है। सितंबर में भी उतार-चढ़ाव से परेशानी बनी रहेगी। सितंबर माह में राहु के प्रभाव से अच्छा असर दिखाई दे सकता है। वर्ष के अंत में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीवन से हैं परेशान तो इन उपायों को आजमाने से होगा भाग्योदय

वृश्चिक राशिफल 2020:- 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 अच्छा रहने वाला है लेकिन कुछ मायनों में आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। जो परेशानियां काफी लम्बे समय से आपको परेशान कर रही थीं वो इस वर्ष समाप्त हो जाएँगी। पर्यटन के मामले में भी वर्ष 2020 काफी अच्छा रहने वाला है, आप बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में कुछ काम बिगड़ते से लगेंगे लेकिन साल के अंत तक सब शुभ होगा।

प्रेम और दाम्पत्त्य जीवन:-

प्रेम के मामले में साल की शुरुआत से ही वृश्चिक राशि के जातक लकी होंगे यानी की यह साल आपके लिए बहुत रोमांटिक होगा लेकिन सितम्बर के महीने में विवाहित लोगों की जिंदगी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अविवाहित लोगों के शादी के चांसेज हैं। जीवनसाथी पर भरोसा अवश्य रखें जिससे यह वर्ष आपके जीवन में ढेरों खुशियां लाएगा।


वित्तीय राशिफल:-

वर्ष 2020 में सही के वृश्चिक राशि में धन योग बन रहा है क्योंकि धन के घर में पंचग्रही योग है। ऐसा योग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को मनचाहा धन मिल सकता है। कुल मिलकर वर्ष के अंत तक वृश्चिक राशि के जातक एक अच्छी खासी राशि जुटाने में सफल होंगे। पैसे के लेन-देन में थोड़ी सतर्कता जरूर बरतें। इंवेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक कर बनाएं क्यूंकि कुछ ही समय बाद शनि की शुभ दृष्टि आप पर पड़ने वाली है।

कॅरियर राशिफल:-

चन्द्रमा ग्रह इस बार वृश्चिक राशि के जातकों के भाग्य की जगह है इसलिए आपका भाग्य साथ देगा और आप सफलता की और बढ़ेंगे और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके ऑफिस में प्रमोशन के चान्सेज हैं। पुरानी जमा पूँजी का लाभ इस वर्ष जरूर मिलेगा। इस साल भाग्य आपका साथ सेगा इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन भाग्य के साथ आपको भी अपना दिमाग इस्तेमाल करना होगा और कर्म करते रहना होगा। 

- ऋषि तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़