Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगवाने से बढ़ सकती है आर्थिक तंगी, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips
Creative Commons licenses/GoodFon

क्या वास्तु के मुताबिक घर के मेन डोर पर शीशा लगाना सही होता है या नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाना कैसा होता है।

अक्सर घर के मुख्य द्वार पर लोग तमाम तरह की चीजें रखते हैं। कोई घर के मुख्य द्वार पर पौधे रखना पसंद करता है, तो कोई पेंटिंग लगाना पसंद करता है। तो वहीं बहुत सारे लोग अपने घर को

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर इन चीजों से करना चाहिए भाई को तिलक, इन बातों का रखें खास ख्याल

घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिरर एक ऐसी वस्तु है, जिससे किसी भी तरह की ऊर्जा टकराकर वापस चली जाती है। ऐसे में अगर आप घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाते हैं, तो घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा वापस चली जाती है। लेकिन इसी के साथ ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आ पाएगी। इसलिए घर के मेन डोर पर मिरर नहीं लगाना चाहिए। 

वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर के मेन डोर पर शीशा लगाने से तरक्की रुक सकती हैं। वहीं सफलता में तमाम तरह की बाधाएं आने लगती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाने से बचना चाहिए। साथ ही यह भी माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से आर्थिक स्थिति में गिरावट आती है और घर में दरिद्रता आती है।

बता दें कि कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर अलग से शीशा नहीं लगाते हैं। लेकिन घर का मेन डोर ही ऐसा बनवाते हैं कि जिसमें मिरर लगा हो। भले ही इससे घर का एंट्रेंस आकर्षक लगता हो, लेकिन वास्तु की दृष्टिकोण से ऐसे घर में वास्तु दोष लगता है और परिवार की शांति भंग हो जाती है। घर में हर समय लड़ाई-झगड़े और क्लेश होता रहता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़