Krishna Janmashtami 2024: कब है जन्माष्टमी 26 या 27? किस तारीख पर बन रहे श्रीकृष्ण के जन्म के जैसे संयोग

Krishna Janmashtami 2024
Pixabay

हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत समेत पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के महापर्व पर मंदिरों में बाल गोपाल का जन्म होता है। आइए जानते हैं कब है जन्माष्टमी?

हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री  कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है।  जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और आधी रात को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस बार भी 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत समेत पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के महापर्व पर मंदिरों में बाल गोपाल का जन्म होता है। आइए जानते हैं कब है जन्माष्टमी?

जन्माष्टमी का पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त, सोमवार को सुबह 3:39 बजे शुरू होगी। यह तिथि 27 अगस्त, मंगलवार को सुबह 2:19 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। 

बन रहा है शुभ योग

इस साल श्री  कृष्ण जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है। यह योग सबसे पहले द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय बना था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद  कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष  कि  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र 27 अगस्त को दोपहर 03:55 बजे से 03:38 बजे तक है। 26 अगस्त को  जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03:55 बजे से 27 अगस्त को सुबह 05:57 बजे तक रहेगा। इस साल श्री पूजा का शुभ समय है।  कृष्ण जन्माष्टमी 45 मिनट की है। 26 अगस्त को 12:01 AM से 12:45 AM तक  जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त रात 12:01 बजे से व्रत रखा जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़