कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Lord Chitragupta
AI-Generated

कार्तिक मास की द्वितीया को चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के पाप-पुण्य और कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, जीवों के कर्मों का हिसाब रखने में यमराज की सहायता के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या से भगवान चित्रगुप्त का जन्म हुआ था।

हर साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि यानी भाई दूज के दिन चित्रगुप्त पूजा पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त को हर इंसान के मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाला माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है। दरअसल, भगवान चित्रगुप्त इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और इसी आधार पर स्वर्ग या नरक का निर्णय होता है। आइए आपको बताते हैं कि भगवान चित्रगुप्त का जन्म कैसे हुआ था?

भगवान चित्रगुप्त का जन्म कैसे हुआ?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने ब्रह्मांड और सभी जीवों की रचना की, तब सृष्टि को नियम और संतुलन से चलाने का एक बड़ा प्रश्न सामने आया। इसी कारण से ब्रह्मा जी ने जीवन और मृत्यु के चक्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए यमराज की उत्पत्ति की है। फिर उन्होंने यमराज को यह जिम्मेदारी सौंपी कि वे धर्म के अनुसार जीवों को उनके कर्मों का फल दें और संसार में संतुलन बनाए रखें।

जब सृष्टि का विस्तार हुआ, तो प्राणियों की संख्या भी अधिक बढ़ गई। ऐसे में यमराज के लिए अकेले सबका हिसाब रखना काफी कठिन हो गया। फिर यमराज ने ब्रह्मा जी से एक योग्य सहायक की मांग की। ब्रह्मा जी ने यमराज का अनुरोध सुना और तपस्या में लीन हो गए। उनकी तपस्या से एक तेजस्वी पुरुष प्रकट हुआ, जिन्हें 'भगवान चित्रगुप्त' कहा गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तभी से भगवान चित्रगुप्त यमराज के मुख्य सहयोगी बनकर मनुष्यों के जीवन-मृत्यु के समय और उनके पाप-पुण्य का पूरा लेखा-जोखा रखते हैं। आपको बता दें कि, भगवान चित्रगुप्त के जन्म की कथा का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण, पद्म पुराण और गरुण पुराण में लिखा है।

कैसा है भगवान चित्रगुप्त का स्वरूप?

भगवान चित्रगुप्त का स्वरुप अधिक कांतिमय और दिव्य है। उनके चेहरे पर गंभीरता, न्याय और शांत तेज झलकता है। आपको बता दें कि, चित्रगुप्त जी की पूजा चतुर्भुज रुप में की जाती है। भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कलम, दवात और कर्मों का बहीखाता सुशोभित रहता है। ये राजसी परिधान धारण करते हैं। इनके मस्तक पर भव्य स्वर्ण मुकु, कानों में कुंडल और गले में दिव्य मणियों की मालाएं शोभित है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़