Makar Sankranti Daan: राशि अनुसार करें ये दान, साल भर तिजोरी रहेगी भरी, जानें Astrology Tips

Makar Sankranti Daan
प्रतिरूप फोटो
AI

मकर संक्रांति 2026 पर राशि अनुसार दान का विशेष ज्योतिष महत्व है, जिससे पूरे साल अन्न-धन की कमी को दूर किया जा सकता है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए ताकि ग्रहों की कृपा से जीवन में समृद्धि बनी रहे।

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह हर साल जनवरी में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता और उत्तरायण हो जाते है। लोग तिल और गुड़ से बने पकवान खाते हैं। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पतंग उड़ाई जाती है। यह त्योहार खुशी, फसल और नई शुरुआत का प्रतीक है। हर साल माघ महीने में यह पर्व मनाया जाता है और यह दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरीके से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भगवान सूर्य का गोचर मकर राशि में हो जाता है और उसी दिन से खरमास का भी समापन होता है और शुभ कामों को शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति का दिन दान करने के लिए विशेष महत्व होता है और अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करती हैं तो इसके कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। आइए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गुड़ का दान करने से पारिवारिक कलह दूर होती है और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि मेष राशि को मंगल की राशि माना जाता है, इसलिए जुड़ का दान सूर्य और मंगल दोनों को मजबूत करने में मदद करेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है। चावल का दान करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आपकी राशि में सूर्य कमजोर है तो यह दान जरुर करें।

मिथुन राशि

मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातक मूंग की दाल का दान करें। ऐसा करने से मंगल की स्थिति मजबूत होती है। यह दान जीवन में आ रही बाधाओं को भी दूर करता है।

कर्क राशि

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कर्क राशि के जातकों के लिए चावल और दाल से बनी खिचड़ी का दान करना विशेष लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मन को शांति मिलती है और मानसिक दबाव व तनाव में कमी आने की संभावना रहती है।

सिंह राशि

इस दिन सिंह राशि के जातकों काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिएयह दान सूर्य देव को प्रसन्न करेगा और आपका मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी मदद करेगा

कन्या राशि

संक्रांति के शुभ दिन कन्या राशि के जातकों के लिए हरी मूंग दाल या दाल से बनी खिचड़ी का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता हैइस प्रकार का दान बुध ग्रह को बल प्रदान करता है, जिससे बुद्धि, वाणी और निर्णय क्षमता में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है

तुला राशि

तुला राशि के जातक संक्रांति के दिन चीन और कंबल का दान करना चाहिएइससे आपके जीवन में समृद्धि के योग बनते हैं और शुक्र ग्रह मजबूत होता है

वृश्चिक राशि

मकर संक्रांति पर वृश्चिक राशि के लोग तिल और गुड़ का दान करना चाहिएयह दान राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करता है और जीवन में स्थिरता लेकर आएगा

धनु राशि

धनु राशि के जाकत मकर संक्रांति पर लाल मसूर दाल का दान कर सकते हैं जिससे गुरु ग्रह को मजबूत करने में मदद मिले और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है

मकर राशि

मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर मकर राशि के जातकों के लिए काली उड़द दाल और काले तिल का दान करना शुभ माना जाता हैऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, जिससे उनके आशीर्वाद से जीवन की बाधाएँ कम हो सकती हैं और समस्याओं से राहत मिलने की संभावना रहती है

कुंभ राशि

इस दिन कुंभ राशि के लोग गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए जिससे आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन तिल, चने की दाल और चावलचावल की खिचड़ी का दान करना चाहिएइससे गुरु और बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती हैऐसा करने से धन, धर्म और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़