Pitro Ki Photo Kaha Lagaye: घर में पितरों की तस्वीर लगाने से आ सकता है दुर्भाग्य, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के मुताबिक घर में पितरों की तस्वीरें लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं सही दिशा और सही स्थान पर पितरों की तस्वीर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
यहां न लगाएं पितरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ब्रह्म यानी मध्य स्थान, किचन या बेडरूम में पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के मुताबिक इन जगहों पर पितरों की तस्वीरें लगाना अपमान के बराबर माना जाता है। इससे घर के माहौल पर बुरा प्रभाव पड़ता है और गृह क्लेश बढ़ने लगता है। इसलिए पितरों की तस्वीरें इन स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 30 June 2025 | आज का प्रेम राशिफल 30 जून | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
दीवार पर लगाना
कई लोग घर में किसी दीवार पर पितरों की तस्वीर लटकाकर रखते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। दीवार पर तस्वीरें लटकाने की बजाय लकड़ी का स्टैंड या टेबल बनवाकर उसके ऊपर पूर्वजों की तस्वीर रख सकते हैं। वहीं गलत स्थान पर पितरों की तस्वीरें लटकाने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है और घर में निगेटिव एनर्जी का संचार हो सकता है।
रुक सकती है तरक्की
पितरों की तस्वीर को कभी भी घर में ऐसे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। जहां पर घर के सदस्यों की आते-जाते उस पर नजर पड़े। ऐसा करने से सदस्यों के मन में निराशा की भावना पैदा हो सकती है और इसका बुरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। दक्षिण और पश्चिम दीवारों पर भी पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से सदस्यों की तरक्की रुक सकती है और कार्यों में रुकावट आने लगती हैं। वहीं घर की सुख-समृद्धि की भी कमी हो सकती है।
न लगाएं एक से ज्यादा तस्वीर
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में एक से अधिक पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। वहीं तस्वीर को ऐसे स्थान पर नहीं लगाएं कि आते-जाते मेहमानों की इस पर नजर पड़े। ऐसे स्थान पर पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी का वास आने लगता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट के बादल मंडरा सकते हैं।
कहां लगाएं पितरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पितरों की तस्वीर उत्तर दिशा में इस तरह से लगाना चाहिए कि उनका मुख दक्षिण दिशा की तरफ हो। माना जाता है कि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस तरह पितरों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों का जीवन संकटों और अकाल मृत्यु से बचाव होता है। वहीं उत्तरी हिस्से के कमरों में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पितरों की तस्वीर लगाई जा सकती है। लेकिन जिस भी दिशा में पितरों की तस्वीरें लगाएं, वह जगह दिशा दोष से मुक्त होनी चाहिए। वहीं इस तरह से पितरों की तस्वीरें लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
अन्य न्यूज़












