Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना झेलने पड़ सकते हैं नकारात्मक परिणाम

Mandir Vastu Tips
Creative Commons licenses

वास्तु में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि घर के मंदिर के आसपास किन चीजों को भूलकर भी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति और परिवार के अन्य सदस्यों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

घर के मंदिर को सबसे अधिक पवित्र स्थान माना जाता है। लेकिन मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। वहीं घर के मंदिर को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि घर के मंदिर के आसपास किन चीजों को भूलकर भी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति और परिवार के अन्य सदस्यों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

मंदिर में न रखें ऐसी पुस्तकें

कुछ लोग घर में मंदिर में धार्मिक किताबें रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर के मंदिर में पुरानी धार्मिक या फिर कटी-फटी किताबें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: Pisces Zodiac Sign: शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जल्द मिलेगा फायदा

हटा दें ऐसी तस्वीरें

मंदिर के आसपास अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से भगवान का अपमान होता है। इसलिए हमेशा दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाई जा सकती हैं, क्योंकि यह पितरों की दिशा मानी गई है।

न करें ऐसी गलतियां

पूजा करने के दौरान भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में कभी भी सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उदासीनता बढ़ती है। वहीं चढ़ाए गए फूलों को थोड़ी देर बाद मंदिर से हटा देना चाहिए। मंदिर में शंख रखना शुभ माना गया है। लेकिन मंदिर में ढेर सारे शंख नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल

हिंदू धर्म में शनि देव को भी मुख्य देवता माना गया है। लेकिन शनिदेव की मूर्ति को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति व परिवार के अन्य सदस्यों पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर के आसपास कभी कूड़ा एकत्र नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़