Thumb palmistry: हाथ का अंगूठा बताएगा कैसा है आपका स्वभाव

Thumb palmistry
Google creative commons

हस्तरेखा के माध्यम से किसी व्यक्ति में बारे में बताया जाता है यह तो आपको पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हाथ के अंगूठे की बनावट से भी व्यक्ति के बारे में बताया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते है अंगूठे की बनावट से कैसे किसी के बारे में जान सकते हैं

हिन्दू धर्म में शारीरिक बनावट के आधार पर भी लोगो के गुण-दोष निर्धारित किये जाते हैं। हाथ की रेखाओं से तो भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बताया जाता है लेकिन आज हम बात करेंगे आपके अंगूठे की बनावट की-

सामान्य लचीला अंगूठा
ऐसे लोग जिनका अंगूठा सामान्य लम्बाई का होता है और ज्यादा लचीला नहीं होता ऐसे लोग बहुत अच्छे माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान और चालाक होते हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में रूचि लेते हैं। यह लोग निस्वार्थ रूप से लोगों की सेवा करते हैं। यह लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

ज्यादा लचीला अंगूठा
अगर आपका अंगूठा लचीला है और आसानी से मुड़ जाता है तो आप बेहद कोमल ह्रदय के हैं। ऐसे लोग किसी की सहायता के लिए अपना नुकसान भी कर लेते हैं। यह लोग आसानी से किसी पर भरोसा करते हैं। यह लोग अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पाते है। यह लोग एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन अपने कोमल स्वभाव के कारण यह सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

सामान्य लम्बाई का लचीला अंगूठा
अगर आपका अंगूठा सामान्य रूप से लचीला है और अंगूठे की लम्बाई भी सामान्य है तो आप हर परिस्थति के अनुसार खुद को बदल लेते हैं। ऐसे लोग बहुत मिलनसार होते हैं और इनके दोस्त भी ज्यादा होते हैं। ऐसे लोगों से सभी जल्दी आकर्षित होते हैं। इन लोगों को सफलता आसानी से मिलती है। यह अपने लक्ष्य को अपनी सरलता के कारण आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।

सीधा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा सीधा होता है ऐसे लोग ईमानदार होते हैं। यह लोग किसी भी काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं और किसी काम को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। यह लोग साफ़ दिल के होते है।

ज्यादा लम्बा अंगूठा
अगर किसी का अंगूठा ज्यादा लम्बा है तो उनको जल्दी सफलता नहीं मिलती है। अगर अंगूठा तर्जनी के दूसरे पोर के बराबर है या उससे ऊपर निकल रहा है तो ऐसा व्यक्ति बहुत चालाक नहीं होता है। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

कठोर अंगूठा  
जिन लोगो का अंगूठा छोटा और कठोर होता है ऐसे लोग बहुत जिद्दी और अड़ियल स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी का जल्दी भरोसा नहीं करते और अपने काम के प्रति काफी ईमानदार होते हैं। यह लोग किसी की मदद करना जल्दी पसंद नहीं करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़