Shukra Rahu Yuti 2023: शुक्र-राहु की युति इन राशियों को बनाएगी मालामाल, जानिए क्रोध योग से बचने के उपाय

Shukra Rahu Yuti 2023
Creative Commons licenses

अप्रैल के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। 12 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर राहु के साथ क्रोध योग बनेगा। जिसका सीधा असर इन राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

अप्रैल के महीने में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग बन रहे हैं। वहीं 12 अप्रैल को सुबह 08:28 मिनट से शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। वहीं इस राशि में राहु पहले से स्थित है। शुक्र-राहु की युति से क्रोध नाम के योग का निर्माण होता है। राहु के साथ शुक्र की जब युति होती है। तो इसका दो तरह से असर होता है। पहला तो व्यक्ति की भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं दूसरी ओर यह स्वाभाविक है कि जब किसी व्यक्ति की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है और उसे लग्जरी लाइफ मिलती है तो उसमें अहंकार की भावना जन्म लेती है। ऐसे में व्यक्ति का स्वभाव क्रोधी हो जाता है। बता दें कि 6 अप्रैल को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।

मेष राशि

मेष राशि में राशि में शुक्र-राहु की युति होगी। व्यर्थ के विवाद बढ़ने की संभावना है। लेकिन इस दौरान वाहन,संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होने के साथ ही भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: अब ढाई साल तक वृष राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, करेंगे धन की बरसात

वृषभ राशि

वृषभ राशि में शुक्र-राहु की युति द्वादश में बनेगी। इस दौरान भौतिक सुखों पर खर्च अधिक होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। हालांकि धन लाभ होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के एकादश भाव में राहु-शुक्र की युति धन लाभ करवाएगी। इस राशि के व्यक्तियों के आर्थिक प्रयोजन सफल होंगे। साथ ही आपके अहंकार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि में दशम भाव में बने राहु-शुक्र की युति करियर में अचानक बदलाव आएगा। नए काम मिलने के साथ ही शेयर बाजार से भी लाभ प्राप्त होगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का राहु-शुक्र की युति से भाग्य प्रबल होगा। फंसा हुए पैसे वापस आने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही क्रोध और अहंकार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के अष्टम भाव में राहु-शुक्र की युति बनने से से घटना-दुर्घटना की आशंका है। स्वजन से अचानक धन लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि के सप्तम भाव में राहु-शुक्र की युति वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होने वाली है। हालांकि क्रोध से आपके कई संबंध बिगड़ सकते हैं। कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को राहु-शुक्र की युति से रोग और शत्रुओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि, संपत्ति की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को शिक्षा और संतान के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कहीं से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। 

मकर राशि 

मकर राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र-राहु की युति जातक को अचानक भौतिक सुविधाएं प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। मां पक्ष से लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के अपने भाई-बहनों की ओर से लाभ मिलेगा। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। इसके अलावा आपकी लग्जरी लाइफ, प्रेम, आकर्षण प्रभाव में भी वृद्धि होगी। 

मीन राशि 

मीन राशि में द्वितीय भाव का राहु-शुक्र आपको लग्जरी लाइफ देगा। आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए कार्य या व्यवसाय प्राप्त होंगे।

ये करें उपाय

राहु-शुक्र की युति के दौरान जातक को चांदी के आभूषण धारण करना चाहिए। इसके अलावा ओपल पहनना भी लाभदायक रहेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़