Power of Switch Words: स्विच वर्ड्स का सही से उपयोग करने पर मिलते हैं कई लाभ, जानिए यह कैसे करते हैं काम

Power of Switch Words
Creative Commons licenses

स्विच शब्दों में हमारी ऊर्जा को बदलने की शक्ति होती है। स्विच शब्द और कुछ नहीं बल्कि अभिव्यक्ति का एक रूप है, जो हमारे दिमाग को शांत करने के साथ फोकस को बेहतर बनाने में मदद करता है।

बचपन में हम सभी 'खुल जा सिम सिम' शब्द का उच्चारण करते थे। क्योंकि हम यह उम्मीद करते थे कि इस जादुई वाक्य के उच्चारण से हमारे सामने भी कीमती खजाने का दरवाजा खुल जाएगा। लेकिन बड़े होने के बाद हम सभी इसे झूठ समझते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि यह झूठ था। बल्कि यह अभिव्यक्ति की शक्ति काम करती हैं। हांलाकि यह बात पूरी तरह सच है कि आपको कोई जादुई खजाना नहीं मिलेगा। लेकिन यह आपके अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे सौंदर्य की समस्याओं को हल करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है।  

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक इस तरह की अवधारणा का अविष्कार किया गया है। जो हमारी जागरुक सोच से निकलते हुए हमारे अवचेतन मन तक पहुंचते हैं। इसे स्विच वर्ड्स कहा जाता है। जैसे आप जिन सकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल अच्छे स्वास्थ्य, सौंदर्य और कल्याण के लिए करते हैं। स्विच शब्दों को बुद्धिमानीपूर्वक चुना जाता है, क्योंकि यह काफी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। इन शब्दों की मदद से किसी व्यक्ति के अवचेतन को चालू कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि स्विच शब्द क्या होते हैं और यह कैसे काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कर्ज के जंजाल से चुटकियों में आपको बाहर निकाल सकते हैं यह कुछ आसान उपाय

क्या होते हैं स्विच वर्ड्स

स्विच शब्दों को आप ऐसे रूप में वर्णित कर सकते हैं। जो आपकी ऊर्जा के एक आयाम को दूसरे आयाम कर शीघ्रता से पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इन शब्दों में आपकी ऊर्जा को बदलने की ताकत होती है। विशिष्ट रूप से चुने गए यह स्विच शब्द सीधे किसी व्यक्ति के अवचेतन मन तक पहुंच सकते हैं। साथ ही इसे बदलने की क्षमता भी रखते हैं।

स्चिव शब्द हमारे विचारों और लक्ष्यों के साथ गहरा संबंध स्थापित कर व्यवहार और विश्वास को बदल देते हैं। हांलाकि इससे पहले यह जानना जरूरी होता है कि क्या सभी शब्दों में स्विच शब्द बनने की शक्ति होती है। यह शब्द किसी भी व्यक्ति की मानसिक आवृ्त्ति को भी बदल सकते हैं।

इसको आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि जब आप स्विच दबाते हैं, तो सिर के ऊपर लगी लाइट जल जाती हैं। ठीक उसी तरह से जब आप स्विच शब्दों का उच्चारण करते हैं, तो यह आपके अवचेतन मन को जगाते हैं और किसी क्रिया को अंजाम देने का काम करते हैं। यह शब्द ध्यान के उपकरण भी हो सकते हैं और दिमाग को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। स्विच शब्द आकर्षक के नियमों के मुताबिक काम करते हैं। 

जानिए कैसे करते हैं काम

ऐसे शक्तिशाली शब्द जो हमारे अवचेतन मन से बात करने के साथ ही कल्याण और आत्म उपचार को प्रकट कर आपकी क्षमता को सक्रिय करते हैं। जैसे हमारी ऊर्जा वहीं प्रवाहित होती है, जहां फोकस किया जाता है। ऐसे में किसी भी स्विच शब्द के संदर्श में फोकस बिंदु चुनने की जरूरत होती है। अपनी दृष्टि पर ध्यान केंद्रित करने से ऊर्जा और गति पैदा होती है।

इस तरह से एक निराश व्यक्ति नकारात्मक भावनाओं को त्याग सकता है और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके ऊपर एक किताब भी लिखी जा चुकी है। इन शब्दों को जपने से हमारे शरीर का कंपन बदल जाता है। हम स्विच वर्ड्स उन्हें कहते हैं, जो इरादा करने, जपने या गाने पर सहानुभूतिपूर्ण प्रतिध्वनि पैदा करते हैं, जो हम चाहते हैं उसे अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। 

कैसे करें इनका उपयोग

जैसा कि हम समझ गए हैं कि शब्दों का आदान-प्रदान हमारी ऊर्जा के आयाम को नकारात्मक से सकारात्मक में बदलकर काम करता है। किसी कार्य को करने के लिए आपके अवचेचन मन को जगाने का काम करता है। बता दें कि एक व्यक्ति की तीन मासिक अवस्थाएं होती हैं। जिनमें एक सकारात्मक, नकारात्मक और तटस्थ हैं। ऐसे में ऊर्जा परिवर्तन के लिए स्विच शब्दों का उपयोग करने के 6 तरीके बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि ऊर्जा परिवर्तन के लिए इन सकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

नकारात्मक से तटस्थ

नकारात्मक से सकारात्मक

तटस्थ से सकारात्मक

सकारात्मक से तटस्थ

सकारात्मक से नकारात्मक

तटस्थ से नकारात्मक

ऊर्जा प्रवाह को कंट्रोल करने के लिए किसी भी व्यक्ति को शब्दों और उसके ध्यान के बिंदु को बुद्धिमानीपूर्वक चुनना चाहिए। क्योंकि हमारे कार्यों को निर्देशित करने के लिए हमारा अवचेतन मन बहुत अधिक शक्ति रखता है। जो आपको अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन देने में मदद करता रहता है। स्विच शब्द और कुछ नहीं बल्कि अभिव्यक्ति का एक रूप है, जो हमारे दिमाग को शांत करने के साथ फोकस को बेहतर बनाने में मदद करता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़